बोरसी में 90 लाख से होंगे विकास कार्य: 4 स्थानों में नाली और सड़क सीमेंटीकरण… विधायक गजेंद्र यादव और महापौर ने किया भूमिपूजन

दुर्ग। दुर्ग निगम अंतर्गत बोरसी के सुंदर नगर में 90 लाख की राशि से मुक्तिधाम रोड एवं आँगनबाड़ी के पास और आजाद चौक एवं बोरसी चौक में भूमिपूजन हुआ जिसमे 4 स्थानों पर सीसी रोड और वार्ड में नाली निर्माण कार्य होंगे। जिसका बुधवार को विधायक गजेंद्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर पार्षद प्रेमलता साहू, पार्षद ज्ञानदास बंजारे, एमआईसी संजय कोहले, पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, प्रकाश जोशी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विनायक नातू, पोषण साहू, अशोक राठी, लक्ष्मीकांत दुबे, गुलशन साहू, उमेश यादव, राहुल पंडित, युवा मोर्चा से जीतेन्द्र साहू, प्रशांत अग्रवाल, अनिकेत यादव, शिवकुमारी द्वेदी, महेंद्र चोपड़ा, सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। विधायक गजेंद्र यादव व महापौर धीरज बाकलीवाल ने आधारशिला रखकर बोरसी वार्डवासियों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। भूमिपूजन अवसर पर वार्डवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वार्ड में विकास कार्यों को लेकर हमेशा जनभावनाओं का सम्मान किया गया है। निगम क्षेत्र में इसलिए वार्डो मे विकास कार्य नजर आ रहा है।वार्डवासियों द्वारा बोरसी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड व नाली निर्माण की मांग की गई थी। वार्डवासियों की यह मांग भी पूर्ण कर दी गई है। उक्त कार्यों का वार्डवासियों को जल्द ही लाभ मिलेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...