देवनारायण देशमुख बने उतई नगर पंचायत के उपाध्यक्ष… दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने दी शुभकामनाएं

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत उतई में देवनारायण देशमुख को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे नगर के विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित रहेंगे।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि नगर पंचायत उपाध्यक्ष के रूप में देवनारायण देशमुख अपने कार्य क्षेत्र के विकास और जनता के कल्याण के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि वे सभी के साथ मिलकर समाज हित के कार्यों को गति देंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

उन्होंने कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि देवनारायण देशमुख नगर पंचायत उतई को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सफल होंगे और क्षेत्र के विकास को एक नया आयाम देंगे।”

देवनारायण देशमुख को उपाध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई देने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती नरेंद्र साहू, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में –
• नगर पंचायत अध्यक्ष – सरस्वती नरेंद्र साहू
• पार्षदगण – सोमेन्द्र सोनू राजपूत, लक्ष्मीनारायण साहू, सतीश कुमार चंद्राकर, लता सोनवानी, भीमसेन सिन्हा, विजय लक्ष्मी साहू, द्वारिका साहू, खूबी राम साहू, अनीता नीलम गड़े, संगीत रजक, सुनीता गौतम चंद्राकर आदि।
• भाजपा पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता –
• जिला कार्यालय मंत्री – मनोज सोनी
• सांसद प्रतिनिधि – दीपक ‘पप्पू’ चंद्राकर
• पूर्व मंडल अध्यक्ष – शैलेंद्र शेंडे, श्री लालेश्वर साहू
• रिसाली मंडल अध्यक्ष – अनुपम साहू
• मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष – राजू राकेश जंघेल
• चुनाव सह संचालक – चेतन साहू
• अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता – नरेंद्र साहू, चेतन लाल साहू, दीपक बृजमोहन साहू, वैभव देवांगन, कांति लाल साहू, प्रभा साहू, दुर्गा सेन, आदि।

इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी, पार्षद एवं नगरवासी उपस्थित थे। सभी ने देवनारायण देशमुख को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे नगर पंचायत उतई के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में खुला अत्याधुनिक स्पोर्ट्स इंजरी रिहैब क्लिनिक: डॉ....

दुर्ग। दुर्ग में हेल्थकेयर और स्पोर्ट्स रिहैब के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए डॉ. साक्षी श्रीवास्तव बिष्ट द्वारा स्थापित “We Care Sports...

22 मई को भिलाई, उरकुरा सहित CG के 5...

रायपुर। यह देखकर गर्व होता है कि जब किसी जनप्रतिनिधि के अथक परिश्रम और जनसेवा की भावना के फलस्वरूप क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होता...

CG – आम जनता पर महंगाई की मार… देवभोग...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की में अब आम जनता को दूध के लिए ज़्यादा कीमत चुकानी होगी। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ ने अपने प्रमुख ब्रांड...

भिलाई पब्लिक स्कूल के छात्रों का CBSE बोर्ड परीक्षा...

भिलाई। भिलाई पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर स्कूल और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित...

ट्रेंडिंग