VIDEO: सड़क पर खड़े होकर दोस्त से बात करना पड़ा भारी… तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से हुई मौत… 20 फीट तक पहिये संग घिसटता रहा, देखिए वीडियो

जयपुर। सड़क पर चलने या फिर सड़क पार करने के दौरान हमें काफी सतर्क रहना चाहिए, ज्यादातर सड़क दुर्घटना सावधानी नहीं बरतने के कारण होती हैं. सड़क हादसों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें सड़क पर भयंकर दुर्घटना होते दिखाई दे रही है.

दरअसल राजस्थान के भीलवाड़ा शहर से रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है. सड़क पर गाड़ी रोक कर एक युवक कार में बैठे अपने दोस्त से बात कर रहा था. पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया और दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बस ने पहले आगे से उस शख्स को टक्कर मारी जिसके बाद भागने के दौरान ड्राइवर ने वाहन को तेज कर दिया, जिससे वह शख्स बस के पिछले टायर की चपेट में आ गया.

बताया जा रहा है कि हादसा इतनी भयानक था कि बस की चपेट में आया शख्स तकरीबन 20 फीट तक घसीटता हुआ चला गया. जिससे की शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है. इस दुर्घटना का शिकार हुए शख्स का नाम रामस्वरूप बताया जा रहा है, जो की राजस्थान के भीलवाड़ा में एक ऑटोमोबाइल कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत था.

View this post on Instagram

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

(VIDEO SOURCE – ABP News)

फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देख ज्यादातर यूजर्स की रूह कांप गई है. वहीं ज्यादातर यूजर्स सड़क पर चलने के दौरान हमेशा सतर्कता बरतने की बात कह रहे हैं. इसके अलावा कई यूजर्स सड़क पर गलत तरह से खड़े होने से भी बचने की बात कर रहे हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...