CG Jobs: 24 जिलों में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर सीधी भर्ती, शासन ने जारी की स्वीकृति

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर देने और जिला स्तरीय प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश के 24 जिलों में सहायक ग्रेड-3 के 100 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में विभाग ने सभी संबंधित जिला कलेक्टरों को नियमानुसार शीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस प्रस्ताव को वित्त विभाग से भी वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है।

राजस्व मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

इस निर्णय पर खुशी व्यक्त करते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को शासकीय सेवाओं से जोड़ने और आम जनता को पारदर्शी व त्वरित सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला कार्यालयों में इन पदों पर भर्ती होने से कामकाज में कसावट और गतिशीलता आएगी।

किस जिले में कितने पदों पर होगी भर्ती?

  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: 8 पद
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: 7 पद
  • खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई: 7 पद
  • मुंगेली: 7 पद
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: 7 पद
  • बलौदाबाजार-भाटापारा: 5 पद
  • गरियाबंद: 5 पद
  • बेमेतरा: 5 पद
  • बिलासपुर: 5 पद
  • कोरबा: 5 पद
  • सक्ती: 5 पद
  • दुर्ग: 4 पद
  • बालोद: 4 पद
  • राजनांदगांव: 4 पद
  • कबीरधाम: 3 पद
  • जांजगीर-चांपा: 3 पद
  • रायगढ़: 3 पद
  • धमतरी: 2 पद
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़: 2 पद
  • बलरामपुर-रामानुजगंज: 2 पद
  • सूरजपुर: 2 पद
  • सुकमा: 2 पद
  • बीजापुर: 2 पद
  • जशपुर: 1 पद

यह पूरी भर्ती प्रक्रिया सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों और प्रचलित सेवा नियमों तथा निर्धारित आरक्षण का पालन करते हुए कलेक्टरों द्वारा संपन्न कराई जाएगी।

Exit mobile version