जन्मदिन की खुशी मातम में बदली : बर्थडे पार्टी के दौरान दो पक्षों में विवाद, ढाबे में चला चाकू, भिलाई के युवक की मौत

दुर्ग। बर्थडे पार्टी के जश्न के बीच दो पक्षों में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई। यह घटना कुसोमनी के देवादा स्थित “हमारा ढाबा” पर सोमवार रात को हुई, जिसने पूरे भिलाई को झकझोर दिया है।

मृतक की पहचान भिलाई के मैत्रीकुंज, रिसाली निवासी प्रशांत तिवारी के रूप में हुई है। प्रशांत के पिता विधानचंद्र तिवारी, बीएसपी से रिटायर्ड कर्मी हैं।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे आधा दर्जन युवक भिलाई से सोमनी के लिए निकले थे। सभी लोग “हमारा ढाबा” पर जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान रुआबंधा क्षेत्र के कुछ अन्य युवक भी उसी ढाबे पर पार्टी कर रहे थे। दोनों समूहों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई से आगे बढ़कर खूनी संघर्ष में बदल गया।

आरोपियों ने चाकू निकालकर प्रशांत पर हमला कर दिया। प्रशांत को गंभीर हालत में तुरंत भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है और वहीँ परिवार भी इस घटना से स्तब्ध है। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आत्मनिर्भर बनने महिलाओं को किया जागरूक, श्रुति फाउंडेशन ने...

दुर्ग। श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था ने महिला स्व सहायता समूहों की बहनों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। रूपलता साहू संस्था की दुर्ग जिला...

पहले ही साल में रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी ने...

भिलाई. प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए चल रही काउंसलिंग के तहत पहले चरण का सीट आवंटन बुधवार को जारी हो गया।...

CG – TI सस्पेंड: बिना सुचना दिए थाना प्रभारी...

TI suspended अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर एसपी ने लेनदेन और बिना अनुमति के पुलिस टीम को बंगाल भेजने वाले थाना प्रभारी और दो हेड कांस्टेबल...

देव सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब: MLA...

भिलाई। आज भिलाई नगर के युवा एवं ऊर्जावान विधायक देवेंद्र यादव ने बिहार के औरंगाबाद जिले के देव स्थित ऐतिहासिक त्रेतायुगीन पश्चिमाभिमुख सूर्य मंदिर...