Modi Cabinet 3.0 में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा: अमित शाह फिर बने गृह मंत्री… शिवराज सिंह को कृषि मंत्रालय… तोखन साहू को शहरी विकास मंत्रालय का जिम्मा

नई दिल्ली/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सोमवार को केंद्रीय कैबिनेट 3.0 की पहली बैठक हुई. बैठक के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री बने रहेंगे. इसके अलावा नितिन गडकरी को भी फिर से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. एस जयशंकर को भी विदेश मंत्री पद पर बने रहेंगे.

पहली बार विदिशा से सांसद चुनकर मोदी कैबिनेट में शामिल हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री बनाया गया है. अश्विनी वैष्णव को सूचना प्रसारण मंत्री बनाया गया है. हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल को ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालयों की जिम्मेदारी मिली है. तोखन साहू को शहरी विकास राज्य मंत्री बनाया गया है।

देखिये किसे क्या विभाग मिला –

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...