BJP जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कैंप मंडल पहुंचे बृजेश बिचपुरिया: सीनियर और युवा कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला स्वागत, पुराने दिनों को याद किया और 2023 के लिए दिलाया संकल्प

भिलाई। भिलाई भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया कुर्सी संभालने के बाद पहली बार कैंप भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात और परिचय प्राप्त करने के लिए पहुंचे। कैम्प- 2 बाल मदिंर में बैठक हुई। स्वागत उपरांत जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जीत ही सभी कार्यकर्ताओं का एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी को सर्वोपरि मानते हुए कार्यकर्ताओं को कार्य करना होगा। जीत इतनी आसानी से नहीं मिलने वाली है।

जिलाध्यक्ष ने कहा, सत्ता में पुनः आने के लिए कांग्रेस हर प्रकार के हथकंडे अपनाएगी। कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र की जनता के लिए कार्य कर उनका विश्वास जीतना होगा। शीघ्र ही वे समस्त मंडलों का दौरा कर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और साथ ही जनसमस्याओं का एकत्रीकरण कर आयुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा. निश्चित समय उपरांत भी यदि इन ज्वलंत समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भिलाई नगर निगम कार्यालय के समक्ष उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभुनाथ मिश्रा ने भी सम्बोधित किया. आज की इस बैठक में छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, पार्षद विनोद चेलक, पार्षद लक्ष्मी साहु, इंदु कौर, शांता जंघेल, भोला साहू, राजकुमार जायसवाल, गोपाल बिष्ट, अमर सोनकर, अशोक गुप्ता, रवि साहु, त्रिलोचन सिंह, विजय सिंह, प्रदीप गुप्ता, प्रदीप मल्ल, अमित मिश्रा, अरविंद वर्मा,अनिल सोनी, चंदन यादव,सुनील मिश्रा.संजय नायक,नीरज तिवारी, मोहन तिवारी, चिन्ना राव,प्रदीप सेनगुप्ता, अतुल, शेख शमीम, अजहर कुरैशी, उमेश श्रीवास्तव, आशुतोष तिवारी,संजु जायसवाल, लतेल यादव, रोहित यादव, विकास भगत, नारद, गणेश सोनी, आदि उपस्थित थे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेमेतरा में BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पहली जिला...

बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बेमेतरा की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के...

दुर्ग में 26 से 31 अक्टूबर तक बिजली कटौती,...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद...

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर : 29 अक्टूबर...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान...

NEET काउंसलिंग में MBBS सीटों के आवंटन पर बवाल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेडिकल प्रवेश के लिए चल रही NEET UG काउंसलिंग का चौथा चरण विवादों में आ गया है। MBBS की 87 सीटों...