दुर्ग के साहू परिवार में दिवाली के दिन मातम: रात से गायब था बेटा, सुबह नदी किनारे बाड़ी में मिली लाश…बोरे में बंद था शव

भिलाई। आज दिवाली पर साहू परिवार में मातम पसर गया। दुर्ग से लगे अंडा इलाके के ग्राम रूदा (खाड़ा) में एक मासूम की लाश मिली है। शव की शिनाख्त समीर पिता खिलेश्वर साहू के रूप में की गई है। 12 वर्षीय समीर का शव नदी किनारे एक बाड़ी में मिला है। शव बोरे में बंद था। शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान है। दुर्ग पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • एएसपी ग्रामीण अनंत साहू ने बताया कि, समीर साहू रात से गायब था।
  • आज दिन में समीर की लाश मिली है।
  • शिवनाथ नदी से लगे एक बाड़ी में शव मिला है।
  • बंद बोरे में लाश मिलने से आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
  • हमारी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
  • हत्या कैसे हुई है, क्यों हुई है…? ऐसे तमाम एंगल से जांच जारी है।
  • अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है।
  • उससे बहुत कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
  • इस मौत की खबर से साहू परिवार में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई है।
  • इलाके में भी सनसनी फैल गई है।
  • आखिर 12 साल के मासूम की हत्या किसने की…?
  • ये सबसे बड़ा सवाल है।
  • दुर्ग पुलिस हर पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में 26 से 31 अक्टूबर तक बिजली कटौती,...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद...

रायपुर प्रेस क्लब फायरिंग केस में बड़ा एक्शन: आरोपी...

रायपुर। राजधानी के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में हवाई फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया...

साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर कोर्ट का...

मुंगेली। साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर करने के मामले में मुंगेली की अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। सत्र...

कुदरगढ़ दर्शन के लिए निकले परिवार पर टूटा कहर...

कोरिया। रविवार की सुबह कोरिया जिले में हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। चरचा थाना क्षेत्र के...