ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, पहली बार भारतीय मूल का नागरिक चुना गया ब्रिटिश PM

नई दिल्ली। दिवाली के मौके पर भारत को एक और बड़ा दिवाली गिफ्ट मिला है. ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चुने गए हैं. ऐसा पहली बार है जब कोई भारतीय मूल का नागरिक ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुना गया है. सुनक को आधे से भी ज्यादा ब्रिटिश सांसदों ने कंजर्वेटिव पार्टी का नेता चुना है. सुनक बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद से ही प्रधानमंत्री पद की रेस में थे, लेकिन लिज ट्रस के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. बाद में ट्रस को इस्तीफा देना पड़ा और इसके बाद फिर से सुनक ने पीएम पद पर दावेदारी पेश की थी.

पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में एक थे, लेकिन सांसदों ने उन्हें नकार दिया. जॉनसन ने बीती रात ही साफ कर दिया कि वह प्रधानमंत्री की रेस से बाहर हो रहे हैं. इसके बाद एक और ब्रिटिश सांसद पेनी मोर्डौंट भी पीएम पद की रेस में थीं लेकिन सांसदों ने उन्हें फोन कर स्टेप-डाउन करने को कहा था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें सिर्फ 26 सांसदों ने समर्थन दिया. हालांकि पहले उन्होंने 100 सांसदों के समर्थन का दावा किया था.

भारतीय मूल के सांसदों का समर्थन
ऋषि सुनक को भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसदों ने भी समर्थन दिया. बोरिस जॉनसन की वफादार रहीं एक सांसद प्रीति पटेल ने भी ऋषि सुनक को अपना समर्थन दिया. उन्होंने कहा कि सुनक को लीड करने का मौका दिया जाना चाहिए. प्रीति पटेल जॉनसन सरकार में गृह सचिव थीं. उन्होंने पिछले महीने लिज़ ट्रस के प्रधान मंत्री चुने जाने पर कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा कि अपने देश के लिए इस कठिन समय में हमें जनता की सेवा को प्राथमिकता देते हुए एकजुट होकर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सुनक को नए नेता के रूप में सफल होने का सबसे अच्छा मौका देने के लिए टोरीज़ को राजनीतिक मतभेदों को अलग रखना चाहिए.

सुनक बोले दिन-रात करेंगे काम
लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद सुनक ने एक बार फिर अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया था. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के एक महान देश है, जो एक गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है. सुनक ने ट्रस सरकार द्वारा पिछले सप्ताह घोषित कर कटौती की आलोचना की और कहा कि वह विनाशकारी कर कटौती वाले बजट का अनुपालन कर सफल नहीं हो सकते हैं. सुनक ने सरकार के स्तर पर ईमानदारी रखने, पेशेवर रवैया अपनाने और जवाबदेह रहने का वादा किया है. उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए वह दिन-रात काम करेंगे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

भाजपा घेराव के दौरान हिंसा का केस दर्ज, कांग्रेस...

रायपुर। भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद और हिंसा के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। खम्हारडीह थाना...