पूर्व पार्षद दिवाकर भारती भी डायरिया की चपेट में, अस्पताल में भर्ती…इधर, कुल मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 81 पार

भिलाई। नगर निगम भिलाई के पूर्व पार्षद दिवाकर भारती भी डायरिया की चपेट में आ गए हैं। वृंदा नगर निवासी दिवाकर भारती कल ही अस्पताल पहुंचे हैं। जहां उनका उपचार जारी है। पूर्व सभापति राजेंद्र सिंह अरोरा ने आज दिवाकर भारती समेत डायरिया प्रभावित लोगों से मेल-मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। भारती ने बताया कि, पहले से तबीयत अब ठीक है। सेक्टर-9 अस्पताल में उनका उपचार जारी है।

इधर, निगम ने दिनभर बहाया पसीना
नगर निगम क्षेत्र के वृन्दानगर, जे.पी.नगर, शारदा पारा, आदर्श पारा, संतोषी पारा, बैकुण्ठधाम क्षेत्र का आयुक्त रोहित व्यास ने भ्रमण किया अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लिए और अस्पताल प्रबंधन को स्वच्छता तथा दवाई के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।
आयुक्त श्री व्यास शासकीय अस्पताल सुपेला में इलाज हेतु भर्ती मरीजों से मिल कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली अस्पताल का भ्रमण कर स्वच्छ पानी की व्यवस्था करने अस्पताल को स्वच्छ रखने तथा दवाई की पर्याप्त मात्रा रखने के निर्देश दिये है, उन्होने बी.एम.शाह अस्पताल तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैकुण्ठधाम पहुॅच कर भी मरीजों से मिले श्री व्यास ने मरीजो से तथा आम नागरिकों से अपील किये है, कि पानी को उबाल कर पश्चात ठंडा कर पीये तथा गरम व ताजा भोजन ग्रहण करे। उल्टी या दस्त होने पर डाक्टर से परामर्श लेकर दवा लेवे। आयुक्त श्री व्यास ने प्रभावित सभी बस्ती में पेयजल आपूर्ति टेंकर से करने तथा पेयजल आपूर्ति हेतु बिछाई गई पाईप लाईन की जॉच कर क्षतिग्रस्त पाईप को बदलने के निर्देश जोन आयुक्त को दिये है। उन्होने पानी टंकी की सफाई करवाने के निर्देश भी जोन आयुक्त एवं कार्यपालन अभियंता जल कार्य को दिये है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बस्तीयों के नाली की सफाई के साथ क्लोरिन टेबलेट का वितरण घर-घर दस्तक देकर प्रभावित परिवार की पहचान कर दवा का वितरण किया जा रहा है। चलित मेडिकल यूनिट की तीन गाडियों सेे प्रभावित बस्तीयों में लगा कर ईलाज किया जा रहा है तथा प्रति दिन प्रत्येक जोन से 20-20 स्थलों से पानी की सेंपल लेकर जॉच हेतु भेजा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शर्मनाक हरकत का VIDEO: पेट्रोल पंप पर लड़की ने...

डेस्क। कुछ महिलाएं, महिला होने का फायदा उठाती हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें महिलाएं जानबूझकर हंगामा करती हैं और झूठे...

वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने...

दुर्ग। सांसद विजय बघेल ने आज वैशाली नगर विधानसभा के तीन मंडलों में जनसंपर्क आशीर्वाद यात्रा निकाले। कैम्प मंडल वैशाली नगर मंडल सुपेला मंडल...

श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के बीच पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का दौरा कर कांग्रेस पार्टी के...

दो सटोरी गिरफ्तार: Durg पुलिस ने Raid मार कर...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने नेवई थाना क्षेत्र से दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस ने सट्टा पर्ची के साथ रंगे हाथों...

ट्रेंडिंग