छत्तीसगढ़: डॉक्टर गिरफ्तार: नर्स से संबंध बनाने डॉक्टर करता था छेड़छाड़… नहीं मानने पर हॉस्पिटल से टर्मिनेट करने की देने लगा धमकी… अब हुआ गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के DKS अस्पताल में डायलिसिस विभाग के एचओंडी डॉ.विकास सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डॉक्टर की गिरफ्तारी नर्स से छेड़छाड़ मामले में हुआ है।

पूरा मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का हैैं, बताया जा रहा है कि डीकेएस हॉस्पिटल के डायलिसिस विभाग में एचओंडी के पद पदस्थ है। इसी हॉस्पिटल की एक नर्स ने गोलबाजार थाना में डॉ. विकास सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। पीड़ित नर्स ने बताया कि फरवरी महीने में उसने डीकेएस हॉस्पिटल में भर्ती के लिए इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू के बाद से ही डॉ.विकास सिंह उस बुरी नजर रखते थे, और अक्सर उससे अश्लील बाते कर छेड़छाड़ किया करते थे।

डॉ.विकास सिंह के झांसे में नही आने पर डॉक्टर ने उसकी सेलरी कम करने के साथ ही हॉस्पिटल से टर्मिनेट करने की धमकी देने लगा। जिससे परेशान होकर नर्स ने पुलिस में डॉक्टर विकास सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित नर्स की रिपोर्ट पर गोलबाजार पुलिस ने आरोपी डॉक्टर विकास सिंह के खिलाफ धारा 354,509 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...