मेयर-कमिश्नर ने फिर कहा- असुविधा के लिए खेद है…कल शहर के इन इलाकों में नहीं होगी पानी की सप्लाई

दुर्ग। असुविधा के लिए खेद है…ये लाइन है दुर्ग निगम के कमिश्नर और मेयर की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज का। दरअसल, शहर में लगातार पेयजल आपूर्ति का संकट बना हुआ है। कभी वॉल्व खराब हो रही है तो कभी पाइप लाइन में लंबा लीकेज। जिसे बनाने में काफी वक्त लग जाता है। इसके चलते दुर्ग शहर के अधिकांश इलाकों में पेयजल सप्लाई प्रभावित हो रही है। दुर्ग शहर की जनता को ये सब आदत हो गई है। इस बीच दुर्ग निगम की ओर से एक और प्रेस रिलीज जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि शहर के कुछेक इलाकों में पेयजल सप्लाई प्रभावित होगी। 3 दिसंबर की शाम को कई हिस्सों में पानी सप्लाई नहीं हुई। लेकिन 4 दिसंबर को शहर के अलग-अलग वार्डों में भी पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। जानकारी के मुताबिक, नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जलकार्य विभाग के अधिकारी द्वारा जानकारी में बताया गया कि पद्मनाभपुर पानी टंकी का अचानक आई तकनीकी वाल्व में खराबी होने के कारण आज शाम से 3 दिसम्बर व कल सुबह दिनाँक 4 दिसम्बर को पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी। पद्मनाभपुर पानी टंकी के वॉल्व के मेंटेनेंस के काम की वजह से रविवार को सुबह पानी की सप्लाई इन वार्डों में पूरी तरह बंद रहेगी।

इन वार्डों में रहेगा पानी सप्लाई प्रभावित
वार्ड क्रमांक 41, 42, 43, 44, 45 और 46 में सुबह प्रभावित रहेगा।वाल्व बनाने का कार्य निरन्तर जारी रखा गया है। महापौर धीरज बाकलीवाल और प्रशिक्षु आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी और जल कार्य प्रभारी संजय कोहले ने प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...