NSUI पदाधिकारियों में Bhilai के आकाश कन्नौजिया की Re Entry: छात्रहित कार्यों को देखते हुए बहाल किया गया सस्पेंशन का फैसला…आदेश जारी; देखिये

भिलाई। नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ इंडिया (NSUI) ने कुछ दिन पूर्व प्रदेश के 10 पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था। इन सभी पदाधिकारियों के ऊपर संगठन द्वारा दिए गए जिम्मेदारियों का निर्वहन न करने का आरोप लगा था। इन 10 पदाधिकारियों में भिलाई से एक आकाश कन्नौजिया और अमनदीप भट्‌टी का भी नाम शामिल था।

NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के आदेशानुसार आकाश कन्नौजिया और अमनदीप भट्‌टी के निलंबन के आदेश को रद्द कर पुनः संगठन में प्रदेश पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। यह फैसला दोनों के छात्र हित कार्यों को देखते हुए लिया गया है।

गौरतलब है की एक महीने पूर्व आकाश समेत NSUI के 10 पदाधिकारियों को संगठन से निलंबित कर दिया था। निलंबन के बाद भी आकाश छात्र हित कार्यों से पीछे नहीं हटे थे।

आपको बता दे की आकाश के निलंबन के बाद छात्रों के बिच जमकर नाराजगी थी। छात्रों ने इस फैसले का जमकर विरोध किया था। चर्चा है की आकाश को आने वाले समय में संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...