दुर्ग में बिना हेलमेट गाड़ी चलाना ASI को पड़ गया भारी, कट गया चालान: पुलिसकर्मी का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर एसपी ने की कार्रवाई, पुलिस ने काटा पुलिस का चालान

दुर्ग। अभी हाल ही में दुर्ग पुलिस का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के गाड़ी चलाता दिखाई पड़ रहा था। जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आपको बता दे की दुर्ग पुलिस ने बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। दुर्ग पुलिस की इस कार्रवाई से अब खुद पुलिस वाले भी नहीं बच पा रहे है। इस बार बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना खुद एएसआई को ही भारी पड़ गया। दुर्ग पुलिस ने इसी क्रम में बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहे एएसआई मयंक यादव का 800 रूपए का चालान काटा है।

दरअसल, एक आम नागरिक द्वारा दुर्ग पुलिस के सोशल मीडिया एकाउंट में एएसआई गुप्तेश्वर यादव के द्वारा बिना हेलमेट बाइक चलाते हुये फोटो भेजा गया था। फोटो की जानकारी मिलने के बाद दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके तहत यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए व्हीकल एक्ट के तहत 800 रूपए का चालान काटा गया। उप निरीक्षक मायंक यादव भिलाई नगर थाना में पदस्थ है। जवान के खिलाफ धारा 194( घ) ( बिना हेलमेट वाहन चलाना) और 50(2) (वाहन में गलत तरीके से नंबर लिखना) की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फर्जी गैंगरेप केस का पर्दाफाश, 30 हजार के लालच...

बिलासपुर। जिले से फर्जी गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सकरी थाने में नाबालिग से गैंगरेप की झूठी शिकायत दर्ज कराकर चार युवकों...

इंजीनियरिंग के छात्र बने चैन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को...

दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस...

पीएम विकास और कौशल से अवसर तक: अल्पसंख्यक समुदायों...

नई दिल्ली। कई परिवारों के लिए आर्थिक प्रगति किसी बड़े व्यवसाय या उच्च वेतन वाली नौकरी से शुरू नहीं होती। यह एक हुनर, एक...

भिलाई में कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की बेनामी संपत्ति...

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले से जुड़े मामले में आयकर विभाग रायपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने भिलाई के...