CG में बदलेगा मौसम: दुर्ग सहित 4 संभागों के लिए येलो तो बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी… अगले 48 घंटे में आंधी-बारिश के साथ गिर सकते है ओले… पढ़िए मौसम विभाग का ये पूर्वानुमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम के मिजाज बदले-बदले से है। कभी पारा चढ़ा हुआ है तो कभी आंधी-तूफ़ान, बरसात हो रहीं है। लेकिन हाल ही में मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी ने उन किसानों का चिंता बढ़ा दी है जिसकी फसल खेत में खड़ी हुई है और कटी नहीं है। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर व सरगुजा संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पुलिस और प्रशासन को अलर्ट रहने कहा है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों के लिए सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन संभाग के एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। बस्तर संभाग के सभी जिलो के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां के कुछ स्थानों पर ओला वृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा आ रही है। इसके कारण प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। साथ ही, कुछ स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है। नमी युक्त हवाओं के आगमन से तापमान में थोड़ी राहत मिली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा : पुशर कार...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार को कार्य के दौरान हुए हादसे में एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 47...

कांकेर में युवा कांग्रेस चुनाव के बीच बवाल :...

कांकेर। युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच कांकेर में विवाद सामने आया है। दुर्गूकोंदल के रेस्ट हाउस में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी और...

हाईकोर्ट का अहम फैसला : ST कर्मचारी को भी...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पदोन्नति से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण आदेश देते हुए कहा है कि अनुसूचित जनजाति वर्ग का कर्मचारी भी वरिष्ठता...

फर्जी गैंगरेप केस का पर्दाफाश, 30 हजार के लालच...

बिलासपुर। जिले से फर्जी गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सकरी थाने में नाबालिग से गैंगरेप की झूठी शिकायत दर्ज कराकर चार युवकों...