दुर्ग में 3 KG Drugs के साथ आरोपी अरेस्ट; प्लास्टिक की बोरी में भरकर बेचता था गांजा… पुलिस ने दबोचा; Durg Police की ”हारेगा नशा जीतेगा दुर्ग” नशा मुक्ति अभियान लगातार जारी

दुर्ग। जिले में अवैध नशा के कारोबार के खिलाफ दुर्ग पुलिस की “हारेगा नशा जितेगा दुर्ग” नशा मुक्ति अभियान लगातार जारी है। मोहन नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को कई किलों गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ताराचंद यादव अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहा था। उसके द्वारा प्लास्टिक की बोरी में भरकर गांजा का बिक्री किया जा रहा था। आरोपी को मौके से घेरबंदी कर पकड़ा गया। जिसेक पास से कुल 2 किलो 990 ग्राम गांजा जिसकी कीमत कीमती करीब 30,000 रूपये आंकी जा रही है। आरोपी के पास से नगदी 750 रूपये भी जब्त किया गया है। आरोपी ताराचंद यादव को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस के प्रेस रिलीज़ में और क्या…?

जिले में मादक पदार्थों की अवैध कारोबार तस्करी व बिक्री करने वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक शनिवार 13.05.2023 को मुखबिर से सूचना मिली की तेलीबांथ महासमुंद निवासी ताराचंद यादव नामक व्यक्ति द्वारा दुर्गा मंदिर के पीछे विजय नगर दुर्ग में अवैध रूप से लाभ अर्जित करने हेतु लोगों को गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। तत्काल मुखबीर की सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर प्राप्त दिशा निर्देशन में हमराम स्टाफ टीम द्वारा मुखबीर के बताये हुए स्थान आम जगह दुर्गा मंदिर के पीछे विजय नगर दुर्ग रवाना हुई।

टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर मुखबिर के बताये हुलिया के व्यक्ति जो दुर्गा मंदिर के पीछे विजय नगर दुर्ग में खड़े मिला जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा जिसें घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम व पता पूछने पर अपना नाम ताराचंद यादव पिता कन्हैया यादव उम्र 19 साल साकिन तेलीबांधा बरगद पेठ के पास थाना व जिला महासमुंद का निवासी होना बताये गांजा रख कर बिक्री करने के संबंध में पूछताछ करने पर अनाकानी करने लगा गवाहों के समक्ष आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से एक प्लास्टिक बोरी के अंदर रखे मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 02 किलो 990 ग्राम कीमती करीबन 30,000 रूपये एवं बिक्री की राशि नगदी 750 रूपये जुमला कोमती 30,750 रूपये मिला जिसे विधिवत कार्यवाही करते हुए गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(a) 27 ( क ) नारकोटिक्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक विपिन रंगरी, उप निरीक्षक शिशुपाल चन्द्रवंशी, सहायक उप निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक अजय विश्वकर्मा, आरक्षक सचिन सिंह, मुकेश यादव, योगेश गायकवाड़ एवं देवव्रत सिंह की विशेष भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...

नक्सल के साए से विकास की रोशनी तक पहुंचा...

सुकमा। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में अब विकास की तस्वीर नजर आने लगी है।...