दुर्ग आ रही बस हुई हादसे का शिकार: तेज बारिश के चलते बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई… भिलाई की दो महिलाएं घायल… BSF के जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

दुर्ग। नारायणपुर से दुर्ग आ रही एक यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में भिलाई की दो महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर BSF के जवान पहुंचे। उन्होंने दोनों महिलाओं को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सामरिक मुख्यालय दण्डकवन की 11वीं वाहिनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी एक यात्री बस 23 जुलाई शनिवार शाम नारायणपुर से दुर्ग के लिए निकली थी। बस जैसे ही सामरिक मुख्यालय दण्डकवन 11वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के कैंप से 1 किलोमीटर आगे निकली ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया। भारी बारिश में तेज रफ्तार बस को ड्राइवर संभाल नहीं पाया। बस सड़क से नीचे उतर गई और बड़े पेड़ से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बस सामने से काफी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई यात्रियों को चोटें आई। बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही BSF के जवान रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। जिन्हें चोटें आई उनका वहीं पर प्राथमिक उपचार किया।

इस सड़क दुर्घटना में बस में सवार भिलाई निवासी दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। BSF के जवानों ने संध्या दहारिया (37) और करेना दहारिया का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उनकी स्थित गंभीर होने से उन्हें एंबुलेंस से सामरिक मुख्यालय दण्डकवन की 11वीं वाहिनी के अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दोनों महिलाओं का उपचार चल रहा है। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Accident: ट्रक ने स्कूटी को मारी ठोकर, मौके...

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा चौक में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को ठोकर मार दी, जिससे मौके पर...

CG मौसम अपडेट : 19 जिलों में तेज आंधी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। तेज हवाओं और रुक-रुक कर हो रही बारिश ने गर्मी से कुछ राहत...

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने की आत्महत्या : शोषण की...

दुर्ग। एक दर्दनाक घटना ने स्वास्थ्य प्रणाली की क्रूर सच्चाई को उजागर किया है। एक समर्पित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) ने अफसरों की मानसिक...

रिसाली निगम के पार्षद ओमप्रकाश मिरझा नहीं रहे, पुरैना...

रिसाली। नगर निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 39 पुरैना जागृति चौक के पार्षद ओमप्रकाश मिरझा का गुरुवार रात को निधन हो गया। वे काफी...

ट्रेंडिंग