निष्कासित भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी: सांसद विजय बघेल के प्रयास से कई सदस्यों की सदयस्ता हुई बहाल… MP बघेल ने कहा – प्रदेश भाजपा की उम्मीदों पर खरा उतरे और बूथ को करे मजबूत

भिलाई। दुर्ग, भिलाई में पिछले कई दिनों में निष्कासित एवं निलंबित कार्यकर्ताओं की सदस्यता पार्टी में बहाल की गई है। आज भी कई सदस्यों की सदस्यता को बहाल किया गया है। सांसद विजय बघेल के यथक प्रयास और जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के अनुशंसा से प्रदेश अनुशासन समिति के पटल पर रखा गया था। जिसमें आज प्रदेश नेतृत्व ने निर्णय लेते हुए 19 निष्कासित एवं निलंबित सदस्यों की सदस्यता पार्टी में बहाल कर दी गई है।

सांसद विजय बघेल ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सभी को बहुत उम्मीद के साथ संगठन ने वापस लिया है। अब आप सभी को अपने बूथ के साथ जिले में भाजपा के पक्ष में वातावरण बना कर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाना है।

अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं की वापसी पर उनको शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही साथ पार्टी की नीति रीती में रहकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आव्हान किया। बिचपुरिया ने बताया कि आगे भी निष्कासित एवं निलंबित सदस्यों के आवेदन प्राप्त होने पर उनकी भी अनुशंसा कर प्रदेश नेतृत्व के पटल पर रख कर पार्टी में सदस्यता बहाल की जाएगी।

अधिकृत जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर रणजीत सिंह ने देते हुए बताया कि मुख्य रूप से भागचंद जैन, कुमुद द्विवेदी, महेंद्र पाल, सानू मोहनन, अर्चना पांडे, अरविंद पांडे, सुनील साहू, शोभु राम साहू,सुनील साहू,हरीश वर्मा, भोकू बंछोर, मनोज वर्मा, राजकुमार सोनी, राजकुमार शर्मा, अवधेश शुक्ल, रामाधार शर्मा,संगीता साहू, रीना नया, राजेंद्र कुमार सोनी को बहाल किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...