दुर्ग। भाजपा के दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी सांसद विजय बघेल का चुनावी जनसंपर्क जारी है। मंगलवार को उन्होंने साजा विधानसभा के थानखम्हरिया मंडल और साजा मंडल के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। सर्वप्रथम उन्होंने दही मही गांव के शिव पार्वती मंदिर में चौथी पीढ़ी के पंडित विश्नुपुरी गोस्वामी के साथ पूजा अर्चना किया। पूजा करने के बाद विजय ग्राम खैरझिटीकला, डंगनिया,धिवरी, कंदई कातलबोर्ड से मारिया, तेदूआ नवापारा, बीजा, भैसामुडा, तदूभाठा, घोटवानी, साजा नगर, देऊरगांव के मंदिरों में दर्शन किए। विजय बघेल को शीतला चौक खैरझिटीकला में जिला साहु समाज अध्यक्ष गेंदा साहु ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विजय बघेल ने वरिष्ठ समाजसेवी मेहतरु वर्मा को पुष्प अर्पित कर उनका स्वागत किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “जब मैं विपक्षियों से मजाक में पुछ पड़ा क्या हाल है वो खुशी से कहने लगे महाराज ये देश का चुनाव हैं। देश हित के लिए हम मोदी जी के साथ में हैं। ये चुनाव देश और धर्म को बचाने का चुनाव हैं। कांग्रेसी कहने लगे कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में हमारी सम्पत्ति पर डाका डालने की घोषणा अपने घोषणापत्र में लिखे है। यानी हमारी सम्पत्ति पर हमारे बाद सरकार की सम्पत्ति हों जायेगी और हमारे परिवार को उस सम्पत्ति का कुछ ही हिस्सा हमारे परिवार को मिलेगा।”

विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि खैरझिटी के ग्राम वासियों की जयकारे से अपने उद्बोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि ये ही स्नेहा प्रेम आशीर्वाद है, जो मुझे आप सभी ने दे कर मोदी ने देश को विश्व सिखर पर ले गए। सन् 1980 में जब पार्टी बनी, पहली सदस्यता लेने वाले हमारे मिल के पत्थर का मैं स्वागत कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। देश को हजारों साल की गुलामी में हमारे संस्कारों तक लुट लिया था मोदी जी ईश्वर के दुत के रुप में है एक तपस्वी के रूप में देश की खोई हुए सम्पत्ती और सम्मान को वापस लाएंगे। वो भविष्य वाणी कहीं गई थी आज सत्य हों रही है। हमारे पूर्वजों ने जो सपना देखा था, हमारा देश सोने की चिड़िया कहलाता था, वो अब फिर से कहलाएगा। यह होते हुए हम देखेंगे। उस के लिए हम सभी को एक आहुति देते हुए पुन्य के भागिदारी बनें। आपने ईश्वर साहु को विधायक बनाया, प्रदेश देश विकास शील बनें। कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में क्या-क्या घोटाले नहीं किया। कोयला रेती से लेकर गोबर तक गोबर चोटटा भाग गया राजनांदगांव और ये कहते हैं कि पांच किलो चावल को मोदी जी बंद कर देंगे।”

इस दौरान भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर कई लोग भाजपा में शामिल हुए। सभी को भाजपा गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, मंडल अध्यक्ष तोरण पुन्नी यादव थानखम्हरिया, बल्लु साहू मंडल अध्यक्ष साजा, जितेंद्र साहु जिला पंचायत जिला साहू समाज अध्यक्ष, गेंदा साहू, पुन्नी यादव मंडल अध्यक्ष, पुरण कश्यप, गोविंद गुड्डू पटेल, सोनु पटेल, लवकुश पटेल, राजेश राजपूत, गुलाक साहू, सेवा राम साहू, नथमल कोठारी, पुष्पा देवी साहू, सरिता जैन, हिरामनी साहू, रेखा शर्मा, नमिता सिन्हा, ममता देवांगन, बसंत साहू, चन्द्र शेखर सिंह, गजेन्द्र निर्मलकर, संजय पटेल, सेवा राम साहू आदि शामिल रहे।


