JEE Main Result 2024: भिलाई पब्लिक स्कूल के छात्र कृष्णा अग्रवाल ने पाया AIR-2456… 99.85 प्रतिशत हासिल किया सकोर परसेंटाइल

भिलाई। NTA ने (JEE Main 2024) के अप्रैल में आयोजित सेशन 2 के नतीजे 24 अप्रैल को घोषित कर दिए। एजेंसी ने अप्रैल सत्र के लिए पंजीकृत 12 लाख से अधिक उम्मीदवारों में सम्मिलित हुए 10 लाख से अधिक कैंडिडेट्स के स्कोर और रैंक कार्ड डाउनलोड के लिए लिंक भी परीक्षा पोर्टल jeemain.nta.ac.in पर एक्टिव कर दिया है। टॉपर्स की बात करें तो एनटीए ने 24 अप्रैल को सत्र 2 के लिए जेईई मेन्स 2024 रिजल्ट घोषित किया। जिसमें भिलाई पब्लिक स्कूल कक्षा – 12th का छात्र कृष्णा अग्रवाल ने ऑल इंडिया रैंक 2456 टोटल सकोर परसेंटाइल 99.85 प्रतिशत हासिल किया। भौतिक शास्त्र में 100 प्रतिशत एवं परीक्षा में उन्होंने कुल परसेंट टाइल प्राप्त करके न केवल भिलाई पब्लिक स्कूल बल्की भिलाई एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। साथ ही अपने स्कूल, शिक्षकगण एवं अपने माता पिता का नाम भी रौशन किया। सफलता पर प्राचार्या हरविन्दर कौर उप्पल, एकेडमिक डारेक्टर डॉ प्रशी तिवारीं एवं स्कूल तथा अन्य स्टाफ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। NTA ने JEE Main 2024 अप्रैल सत्र के नतीजे घोषित कर दिए,Session 2 के लिए पंजीकृत 12 लाख में से सम्मिलित 10 लाख स्टूडेंट्स के स्कोर जारी,स्कोर और रैंक कार्ड डाउनलोड के लिए लिंक भी परीक्षा पोर्टल पर एक्टिव हैपरीक्षा पोर्टल jeemain.nta.ac.in से डाउनलोड करें स्कोर और रैंक कार्ड। ऐसे में जो स्टूडेंट्स NTA द्वारा 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल 2024 को आयोजित JEE मेन अप्रैल 2024 में सम्मिलित हुए थे, वे अपना स्कोर और रैंक पोर्टल पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को परिणाम पेज पर अपने अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल से लॉग-इन करना होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

भाजपा घेराव के दौरान हिंसा का केस दर्ज, कांग्रेस...

रायपुर। भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद और हिंसा के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। खम्हारडीह थाना...