शिवभक्ति में लीन हुए दुर्ग शहर विधायक: कांवड़ यात्रा में शामिल हुए गजेंद्र यादव… भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए महमरा घाट से तितुरडीह तक की पदयात्रा

दुर्ग। दुर्ग में रविवार को कांवड़ यात्रा में शहर विधायक गजेंद्र यादव शामिल हुए। सावन में भोलेनाथ का अभिषेक करने श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। ऐसे में शांतिनगर के भक्तों ने श्रावण मास के आखिरी सोमवार के पूर्व शिवभक्तों ने कांवड़ यात्रा निकाली जिसमें विधायक गजेंद्र यादव शामिल हुए और भक्तों संग भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए महमरा घाट से कांधे पर कांवड़ लेकर भक्ति गीतों में बाजे गाजे के साथ नाचते गाते हुए चल रहे भक्तों के साथ चलते हुए तितुरडीह तक पहुंचे और सभी के सुख समृद्धि की कामना किये।

शिव सरोवर कांवरिया संघ द्वारा शांतिनगर के हजारों भक्तो ने महमरा घाट शिवनाथ नदी से जल लेकर, शक्ति नगर तालाब तक काँवड़ यात्रा निकाली गई। वार्ड पार्षद देवनारायण चंद्राकर के नेतृत्व में निकली भव्य कांवड़ यात्रा में विधायक गजेंद्र यादव शामिल हुए। श्रावण मास के पूर्व शिवनाथ नदी का जल लेकर शक्तिनगर स्थित शिव मंदिर पहुंचने के बाद विधिवत पूजा अर्चना कर शिवलिंग का अभिषेक कर जल चढ़ाकर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिए। विधायक गजेंद्र यादव ने कहा की कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों के साथ शामिल होने का सौभाग्य मिला।

दुर्गवासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख,शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं। कांवड़ यात्रा में शिवभक्त नाचते गाते हुए चल रहे थे। इस दौरान बच्चों ने शिव – पार्वती का रूप धारण किये थे। यात्रा में तेखन सिन्हा, भास्कर तिवारी, कन्हैया देवांगन, दिलीप साहू, रेखा धनकर, अजय सेन, कार्तिक सिन्हा, पवन साहू सहित शांतिनगर के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...