दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दी होर्डिंग्स स्ट्रक्चर की जांच के निर्देश… विज्ञापन एजेंसियां एक सप्ताह के भीतर सौंपेगी जांच रिपोर्ट

दुर्ग। दुर्ग निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत में सुरक्षित ढंग से होडिंग्स लगाए जाने के विषय मे विज्ञापन एजेंसियों और निगम अधिकारियों को आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने उपायुक्त मोहेंद्र साहू,सहायक अभियंता गिरीश दीवान,बाजार अधिकारी चंदन मनहरे,सहायक बाजार अधिकारी थान सिंह यादव के अलावा विज्ञापन एजेंसियों के संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में विज्ञापन एजेंसियों के प्रतिनिधि और संचालक मौजूद रहें।

दुर्ग नगर निगम अब अलर्ट हो गई है। एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिये। इसके साथ ही इस बैठक में निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि होर्डिंग्स के स्ट्रक्चर जांच कराकर विज्ञापन एजेंसियां एक सप्ताह के भीतर में नगर निगम को जांच रिपोर्ट सौंपेगी। इस दौरान निगम आयुक्त ने कहा है कि जांच से संबंधित सभी प्रमाण पत्र को नगर निगम के नगर निवेश विभाग को सौंपने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने शहर में होर्डिंग्स से किसी भी प्रकार का कोई अप्रिय हादसा न हो, किसी भी तरह की दुर्घटना से बचाव के लिए उन्होंने सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम क्षेत्र में भी विज्ञापन नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के सन्दर्भ में भी बैठक कर इस विषय में चर्चा की हैं। वहीं एजेंसियों को इसके सम्बंधित आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने सभी विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस जारी करने की बात अधिकारियों से कही।जर्जर हो चुके होडिंग्स को तत्काल निकलवाने के निर्देश दिये गए है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...