कबाड़ को यूज करना कोई दुर्ग निगम से सीखें…कचरा रियूज प्रोडक्ट को बेचने के लिए निगम ने बनाई गाड़ी

दुर्ग। हर बार अपने इनोवेशन के लिए मशहूर दुर्ग निगम ने फिर एक बार शानदार पहल की है। कबाड़ से लाए गए वाहन को ऐसा मोडिफाइड किया है जैसे नई गाड़ी हो। यह स्वच्छता के काम में यूज होगा। वहीं इस गाड़ी को वेस्ट प्रोडक्ट ऑन व्हील्स का नाम दिया गया है।

आज मेयर धीरज बाकलीवाल और सभापति राजेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर इस वाहन को रवाना किया। दुर्ग निगम आयुक्त हरेश मंडावी लगातार स्वच्छता के क्षेत्र में इनोवेशन कर रहे हैं। इसके लिए वे लगातार काम कर रहे हैं।

उपयोग किए गए वाहन को नया रूप देते हुए एक चलित दुकान की तर्ज पर तैयार किया गया है। इस दुकान की यह विशेषता है कि इसे बनाने के लिए कबाड़ की सामाग्री जैसे पुराना लोहा, स्टील, प्लाईवुड इत्यादि का उपयोग किया गया। दुकान को खिड़की का रूप देते हुए बनाया गया है। जिस कारण विंडो नाम दिया गया है।

इस गाड़ी का संचालन राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह द्वारा किया जाएगा।। जिसमें महिला स्व सहायता समूह द्वारा सुखे कचरे का रियुस कर विभिन्न उपयोगी सामग्री बनाई जा रही है। चुकिं महिला समूह के द्वारा इनको बिक्री करने में परेशानी आ रही थी एवं जनता तक आसानी तक पहुंचाने हेतु इस नवाचार के माध्यम से सामग्री का विक्रय उचित मूल्य पर किया जाएगा।

साथ ही साथ कोई जनता यदि कचरा या कबाड़ का रियुस कर बनाये सामग्री को बेचना चाहता है वो इस गाड़ी में दे सकता है। जिससे महिला स्व सहायता समूह के साथ साथ नागरिकों को भी आय का संसाधन बनेगा।

इस वाहन में महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टिकोण से सोलर लाईट की व्यवस्था की गई है दुर्घटना की स्थिति में सेंसर के माध्यम से सर्तक हो सकता है। एवं सोलर लाईट के माध्यम से गाड़ी को आकर्षक बनाया गया है जिससे लोगो का ध्यान इस गाड़ी पर पड़े।

इस उद्देश्य से नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा उक्त नवाचार वाहन विंडो वेस्ट प्रॉडक्ट इन दुर्ग ऑन व्हील्स ( Wasteproduct IN Durg On Wheels ) का निर्माण किया गया है भविष्य में स्व सहायता समूह के आय की वृद्धि के लिए निगम क्षेत्र के विभिन्न विज्ञापनों का शुल्क लेकर प्रचार प्रसार किया जायेगा।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,संजय कोहले, ऋषभ जैन,मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद श्रद्धा सोनी,एल्डरमेन श्रीमती रत्ना नारमदेव,हरीश साहू,कृष्ण देवांगन,जनसंपर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,नोडल अधिकारी जावेद अली,शेखर वर्मा समेत अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

“जल्द पूरा हो PM आवास का काम,” भिलाई निगम...

भिलाई। भिलाई निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणधीन घरों को जल्द पूरा कर निगम को सौंपने निर्माण एजेंसी...

भिलाई निगम में टैक्स जमा नहीं करने वाले 30...

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र के 30 भवन स्वामियों द्वारा लंबे समय से प्रॉपर्टी टैक्स की राशि जमा नहीं करने पर आयुक्त ने इनके खिलाफ...

PM आवास का औचक निरीक्षण करने पहुंचे दुर्ग निगम...

दुर्ग। दुर्ग निगम के कमिश्नर लोकेश चन्द्राकर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे आवास निर्माण का नोडल अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता दिनेश...

सुबह-सुबह वार्ड निरिक्षण में पहुंचे दुर्ग निगम के आयुक्त...

दुर्ग। दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शुक्रवार सुबह वार्ड निरीक्षण के दौरान नागरिकों के घर जाकर लोगों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग...

ट्रेंडिंग