जैन प्लास्टिक दुकान पर दुर्ग निगम की RAID: 10 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त… हजारों का लगा जुर्माना

दुर्ग। दुर्ग निगम की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वाले होलसेल दुकान पर कार्रवाई की है। मंगलवार को निगम के स्वास्थ्य अमला ने अभियान चलाकर वार्ड क्रमांक 29 गणेश मंदिर लाइन के करीब जैन प्लास्टिक पर दबिश दी। इस दौरान दुकानदार प्लास्टिक बेचते पाया गया। निगम की टीम ने व्यापारियों पर कार्रवाई कर डिस्पोजल ग्लास, चम्मच, पानी पाउच की जप्ती कर 6 हजार रूपये जुर्माना वसूल कर 10 किलो पॉलिथीन जब्त किया। कार्रवाही के मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक प्रताप सोनी, अतिक्रमण प्रभारी परमेश्वर एवं पीआई यू राहुल, शेखर मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कडा रूख अपना रही है। शासन के मंशानुरूप नगर निगम भी अभियान चलाकर प्रतिदिन प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कार्यवाही के संबंध में कहा कि पर्यावरण एवं मानव जीवन सहित पशु पक्षियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये शासन निर्देश के अनुक्रम में एवं कलेक्टर व प्रशासक ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में प्रतिदिन सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने समझाईस दे रही है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने पर कार्यवाही कर रहे है।उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे, साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि स्वच्छता अपनाये व प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे के थैला लेकर निकले तथा लोगो को भी इसके लिये प्रेरित करे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...