दुर्ग DFO का जगदलपुर तबादला: 2018 बैच के IFS होंगे दुर्ग के नए DFO…धम्मशील को तीसरी बार मिली बस्तर में पोस्टिंग

भिलाई। दुर्ग डीएफओ धम्मशील गणवीर का तबादला हो गया है। धम्मीशील का तबादला कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर हुआ है। गणवीर की जगह शशि कुमार आ रहे हैं। शशि 2018 बैच के IFS हैं।

अभी बारनवापारा में पोस्टेड हैं। राजनांदगांव वन मंडल में बतौर एसडीओ ट्रेंड हो चुके हैं। आपको बता दें कि IFS धम्मशील का तीसरी बार बस्तर संभाग में तबादला हुआ है।

दुर्ग से पहले धम्मशील कांकेर में पोस्टेड थे। उनकी वर्किंग शैली वन संरक्षण के प्रति जबरदस्त हैं। इसीलिए उन्हें बस्तर संभाग में फिर से भेजा जा रहा है।


50 IFS अफसरों का तबादला

छत्तीसगढ़ वन विभाग में सोमवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा(IFS) के 50 अफसरों का तबादला कर दिया है।

इसमें अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक(APCCF) से लेकर उप वन संरक्षक तक शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में यह सबसे बड़ा तबादला बताया जा रहा है। वन विभाग के संयुक्त सचिव जगदीश सोनकर ने सोमवार को तबादलों का आदेश जारी किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...