दुर्ग विधायक वोरा समेत शिक्षाविद् आईपी मिश्रा और ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह को भोले बाबा की बारात का आमंत्रण, सभी ने आमंत्रण स्वीकारा, बाबा की बारात में बनेंगे बाराती

भिलाई। शहर में भोले बाबा की बारात के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारी आमंत्रण कार्ड वितरण करने में लगे हुए हैं। अब तक 11 हजार कार्ड बांटे जा चुके हैं। 5 हजार और कार्ड बांटे जाएंगे। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह प्रदेश के शासन-प्रशासन के लोगों को कार्ड बांट रहे हैं।

वहीं प्रशासनिक अधिकारियों को भी कार्ड बांटने में जुटे हुए हैं। समिति के पदाधिकारी दुर्ग-भिलाई में आमंत्रण देने डोर-टू-डोर पहुंच रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों ने दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा, शिक्षाविद् व श्रीगंगाजली एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन आईपी मिश्रा और ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह आमंत्रण दिया है।

सभी ने बाबा की बारात में शामिल होने के लिए हामी भर दी है। हर साल बाबा की बारात में शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। इस साल भी उन्होंने आमंत्रण स्वीकारते हुए बारात में शामिल होने का वादा किया है।

सभी वर्गों के लोगों को किया जा रहा आमंत्रित
आयोजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, शासन-प्रशासन, डॉक्टर, वकील, पुलिस, व्यापारी, महिला समेत सभी वर्गों के लोग इस आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। उन्हें कार्ड का इंतजार था। हर बार भिलाई के सभी वर्गों को आमंत्रण दिया जाता है। सभी ने आश्वास्त किया है कि वे 1 मार्च को भिलाई में निकलने वाले भोले बाबा की बारात में शामिल होंगे। आज कपड़ा, अनाज, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक समेत अन्य क्षेत्र के व्यापारियों को आमंत्रण दिया गया है।

तेजी से चल रहा कार्ड वितरण का काम
इस साल 15 हजार लोगों को कार्ड बांटे जाएंगे। इनमें राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर, वकील, पुलिस, उद्योगपति से लेकर सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रण भेजा जा रहा है। बीते दो सप्ताह में 11 हजार कार्ड बांटे जा चुके हैं। 13 साल से आयोजन कराने वाले बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि हर साल यह बारात निकलती है। इस बार 15 हजार कार्ड बांटे जाएंगे। कार्ड वितरण के लिए नारी शक्ति भी आगे आई हैं। बोल बम समिति की महिला विंग की पदाधिकारियों ने यह जिम्मा उठाया है। शहर के हरेक वार्ड में कार्ड वितरण शुरू हो गया है।
प्रमुख रुप से विजेंद्र मिश्रा, प्रशांत कुमार, विवेक कौशल, आनंद सिह,प्रमोद सिंह, राकेश प्रशाद,विनोद गुप्ता, नंदु गुप्ता, राँकी साहू,बेनू साहु सहित सैकड़ों कार्यकर्ता प्रचार प्रसार कर रहे हे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला: विधायक संगीता सिन्हा बनीं...

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। पार्टी आलाकमान ने प्रदेश महिला कांग्रेस के नेतृत्व...