मनरेगा में महिला श्रमिकों को रोजगार देने में दुर्ग जिला छत्तीसगढ़ में अव्वल: हर दिन 51 हजार 362 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया, महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही

दुर्ग। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले में श्रमिकों को रोजगार देने की दिशा में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ अवनीश कुमार के निर्देशन में श्रमिकों के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जिसके तहत आज श्रमिकों को रोजगार देने में दुर्ग जिला प्रदेश में पहले नंबर पर है। जिला पंचायत द्वारा मनरेगा के तहत् स्वीकृत 927 निर्माण कार्य चल रहा है। 51 हजार 362 श्रमिकों को प्रतिदिन रोजगार उपलब्ध कराया गया है। अमृत सरोवर, नवीन तालाब निर्माण, तालाब गहरीकरण, डबरी निर्माण, नरवा बंधान, स्व.सहायता समूह के वर्क शेड निर्माण सहित विभिन्न कार्यों में मनरेगा के तहत श्रमिक कार्य कर रहे हैं। जिले में श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

गौरतलब है कि धमधा विकासखंड के 319 कार्यों में 16 हजार 511 श्रमिक, दुर्ग विकासखंड के 248 कार्यों में 14 हजार 79 श्रमिक, पाटन विकासखंड के 360 कार्यों में 20 हजार 772 श्रमिक कुल जिले में 51,362 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

ग्राम पंचायत में मांग के आधार पर कार्य स्वीकृत हैं। श्रमिकों को नवीन मजदूरी दर 221 रूपए की राशि के अनुसार भुगतान किया जा रहा है। मनरेगा के कार्यों में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक 72 प्रतिशत रही है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक श्रमिक जिले में कार्यरत हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : अबूझमाड़ के जंगल में मुठभेड़, दो...

नारायणपुर. डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव और एसटीएफ ने अबूझमाड़ में बड़ा ऑपरेशन चलाया है, जिसमें दो महिला नक्सली ढेर हुए हैं। बीते रात से डीआरजी...

वेटेरन क्रिकेट: मार्लबोरो कप में भाग लेने इंग्लैंड रवाना...

भिलाई। भिलाई के वेटेरन क्रिकेटर के.राजगोपालन इंग्लैंड में होने वाले मार्लबोरो कप में भाग लेने इंग्लैंड रवाना हो गए है। 29 जून से 9...

CG IPS ट्रांसफर ब्रेकिंग: 9 IPS अफसरों के हुए...

रायपुर। राज्य सरकार ने 9 IPS अफसरों के तबादले किये हैं। दुर्ग के सीएसपी चिराग जैन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाकर बस्तर भेजना।

छत्तीसगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: रांची से गिरफ्तार हुआ आरोपी…...

जशपुर। जशपुर पुलिस ने एक तिहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी प्रमोद गिद्धी को रांची से गिरफ्तार किया है। आरोपी की योजना मोबाइल...