Durg News : डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चाकू, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, हिरासत में 14 आरोपी

  • दुर्ग। जिले के नंदनी थाना क्षेत्र के नंदनी खुंदनी गांव में गणेश पंडाल में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा कि यादव पारा और शीतला पारा के युवकों में डीजे में नाचने के दौरान विवाद उपजा था। इस दौरान जमकर लाठी, डंडे से मारपीट और चाकूबाजी में दो सगे भाई समेत तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस 14 आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को धुमाल के नाचने के दौरान युवकों में विवाद हुआ था। इसके बाद शनिवार की शाम धन्नू यादव को विवाद के लिए आकाश पटेल ने फोन कर ललकारा था। दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान सगे भाई राजेश यादव और करण यादव की मौत हो गई। वासु यादव की भी मौत हो गई। वहीं आकाश की हालत गम्भीर है।

इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, एएसपी ग्रामीण वेदव्रत सिरमौर, एसडीओपी संजय पुण्डीर सदल बल घटना स्थल नंदिनी खुन्दिनी गांव पंहुचे हैं। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपी धन्नू यादव समेत 14 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...