पद्मश्री हेमा मालिनी ने की साय सरकार की तारीफ, कहा – छत्तीसगढ़ में दिखने लगा विकास, अब यहां आने से नहीं हिचकते लोग

रायगढ़। मथुरा की सांसद प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री हेमा मालिनी रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह में प्रस्तुति देने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नंबर वन राज्य बने।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तारिफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ साय के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ेगा। हेमा ने कहा, हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कभी फंड की कमी नहीं होगी।

उन्होंने कहा, सीएम साय के नेतृत्व में सरकार आदिवासियों, किसानों और महिलाओं की बेहतरी के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा पहले नक्सल समस्या के कारण लोग यहां आने में हिचकिचाते थे, लेकिन अब साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की स्थिति बदल गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की दबिश, घर...

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को...

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...