महिला के मौत के बाद दुर्ग निगम का एक्शन; राजीव नगर में उत्पाती मवेशियों को अमले ने घेरबंदी कर पकड़ा… कल दो सांडों की लड़ाई में गई थी बुजुर्ग की जान; महिला की मौत का जिम्मेदार कौन…?

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम ने आज वार्ड-2 राजीव नगर में आवारा सांड को अतिक्रमण विरोधी अमले ने घेरबंदी कर पकड़ा है। दुर्ग निगम ने कल हुई बुजुर्ग महिला की मौत के बाद ये एक्शन लिया है। आपको बता दें, बीते दिन दुर्ग वार्ड नंबर-2 में दो सांडों की लड़ाई में एक बुजुर्ग महिला मौत हो गई। दरहसल बुजुर्ग महिला अपने घर के सामने बैठी हुई थी। उसी दौरान महिला के घर से थोड़े दूर दो सांडों की लड़ाई हो रही थी। लड़ते हुए दो सांड आए और बुजुर्ग महिला को अपनी चपेट में ले लिए।

सांड और महिला की ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि महिला दीवार से टकरा गई और बुरी तरह से घायल हो गई। घायल अवस्था में बुजुर्ग महिला रुकमिन बाई उम्र करीब 84 वर्ष को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद संपूर्ण क्षेत्र में दहशत का माहौल था। वार्ड वासियों ने निगम प्रशासन पर नजरअंदाजी का आरोप लगाया था। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया था, जिसमें महिला की मौत रिकॉर्ड हो गया।

महिला की मौत के बाद नगर पालिका निगम दुर्ग ने इस मामले में सुध ली है। राजीव नगर वार्ड नंबर-2 में नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले ने घेरबंदी कर पकडा और क्षेत्र को सांड मुक्त किया। ऐसे में सवाल उठ रहे है की अगर नगर निगम का अमला पहले ही सांडों की धड़पकड़ कर लेता तो, बुजुर्ग महिला की मौत नहीं होती।

यह खबर भी पढ़ें :-

मौत का Live Video: दुर्ग में दो सांडों की लड़ाई में महिला की गई जान, घर से दूर लड़ रहे थे मवेशी तभी अचानक… निगम पर का नजरअंदाजी का आरोप; CCTV में रिकॉर्ड हुआ पूरा हादसा… देखिये

https://bhilaitimes.com/old-lady-died-in-2-bull-fight-in-durg-cctv-footage-surfaced/

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News: TI, SI, ASI और प्रधान आरक्षकों का...

दुर्ग। जिले के कई थानों में पदस्थ टीआई, एसआई, एएसआई और प्रधान आरक्षकों का तबादला हुआ है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने आदेश जारी किया...

विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग: कर्नल सोफिया ने बताया...

नई दिल्‍ली। भारत और पाकिस्तान में जंग के हालात बने हुए हैं. पाक ने भारत के नागरिकों और धार्मिक स्‍थलों पर हमला करना शुरू...

छत्तीसगढ़ DMF घोटाला : ACB-EOW ने 4 अधिकारियों को...

रायपुर. छत्तीसगढ़ में डीएमएफ घोटाला मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई की है. EOW ने आज 4 अफसरों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश...

India Pakistan War: अब छोड़ेंगे नहीं…भारत का मिसाइल अटैक,...

India Pakistan War : भारतीय सेना ने जम्मू के पास आतंकी लॉन्च पैड और पाकिस्तानी पोस्ट को शुक्रवार रात तबाह कर दिया है। ये वहीं...

ट्रेंडिंग