सड़क पर पानी बहाना पड़ा महंगा: लोगों के शिकायत के बाद सुमीत बाजार को नोटिस, पर नहीं पड़ा कोई असर… निगम ने लगाया जुर्माना

दुर्ग। दुर्ग में सुमित बाजार द्वारा सड़क पर पानी का बर्बादी करना महंगा पड़ गया। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुमीत बाजार परिसर पोलसाय पारा संचालक द्वारा लगातार सड़क पर पानी बहाने से परेशान लोगो ने आयुक्त लोकेश चन्द्राकर से शिकायत की। उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाही के निर्देश दिये। नगर निगम अधिकारियों द्वारा शिकायत को ध्यान में रखते हुए सुमीत बाजार परिसर का निरीक्षण कर पाया गया कि संचालित सुमीत बाजार परिसर के कूलरों का पानी की निकासी को आवागमन सड़क क्षेत्र में प्रवाहित किया जा रहा है। जिससे सड़क में पानी का जमाव हो रहा है एवं आवाजाही बाधित हो रही है।

निगम द्वारा नोटिस के माध्यम से सुमित बाजार के संचालक को कूलरों के पानी निकासी की समुचित व्यवस्था किये जाने के लिए अवगत कराया गया था परंतु नोटिस का असर नही हुआ। नोटिस को किया अनदेखा तो निगम अधिकारियों ने आज निरीक्षण कर 2 हज़ार रुपये का जुर्माना की कार्यवाही गई है। आपको बता दे कि निगम द्वारा 24 घंटे के भीतर उक्त कूलरो के पानी की निकासी को सड़क से हटाकर अन्यंत्र समुचित व्यवस्था कर नगर पालिक निगम कार्यालय को सूचित करेंगे ताकि राहगीरों को आवागमन में परेशानी ना हों।

कार्रवाही के मौके पर सहायक अभियंता गिरीश दीवान,राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, सहायक भवन अधिकारी विनोद मांझी,सफाई दरोगा सुरेश भारती के अलावा टीम अमला मौजूद रहें।नोटिस का असर नहीं,निगम ने की कार्रवाही, -सुमीत बाजार के संचालक को सड़क पर बेवजह पानी बहाना महँगा पड़ा। जिसके एवज मे संचालक को 2 हज़ार रुपये का जुर्माना भरना पड़ा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...