मारपीट के 4 आरोपी को दुर्ग पुलिस ने दबोचा: मां बहन की गंदी गाली देकर महिला के साथ मारपीट का मामला! जान से मारने की धमकी भी… एक नाबालिग भी शामिल

दुर्ग। दुर्ग में मारपीट करने वाले 4 आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया पदमा परिहार पति अविनाश परिहार उम्र 23 साल निवासी सिद्धार्थ नगर दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपीगण सिब्बू फुण्डे, भोला फुण्डे, देवा फुण्डे और एक नाबालिग के द्वारा मां बहन की गंदी-गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ मारपीट किया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 681/2023 धारा 294, 323, 506, 452, 34 भादवि कायम कर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग (IPS) के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणीशंकर चन्द्रा और थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में किसी भी अपराध घटित होने पर गंभीरता से लेते हुये एवं त्वरित कार्यवाही का निर्देश है। पुलिस ने आज फरार आरोपीगण सिब्बू फुण्डे, पिता स्व. भगवती फुण्डे, उम्र 23 साल, भोला फुण्डे, पिता स्व. भगवती फुण्डे, उम्र 33 साल, देवा फुण्डे, पिता स्व. भगवती फुण्डे, उम्र 32 साल निवासीगण सिद्धार्थ नगर दुर्ग और अपचारी बालक को गिरफ्तार कर दुर्ग न्यायालय पर पेश किया गया। व्यस्क आरोपियों को ज्युडिशियल रिमाण्ड में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में प्र.आर. योगेश चन्द्राकर आरक्षक उत्कर्ष सिंह एवं सुरेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण सड़क हादसा: गेहूं से भरे अनियंत्रित...

बालोद / रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,...

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस...

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी...

कंटेनर से हो रही थी गांजा तस्करी, 7 आरोपी...

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम...

महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉन्टेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।...