दुर्ग पुलिस ने नशीली टेबलेट बेचते युवती को किया गिरफ्तार: खाली प्लाट में कर रही थी बिक्री… पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, 4800 पीस टेबलेट जब्त

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लगातार “जियो खुलकर नशा मुक्ति” अभियान के तहत दुर्ग पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने अवैध नशीली टेबलेट बिकी करते एक युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया की आरोपी युवती द्वारा अवैध लाभ अर्जित करने नशीली टेबलेट की बिक्री की जा रही है। पुलिस ने युवती को मौके से घेरबंदी कर पकड़ा है। आरोपी से कुल 4,800 नग Alprazolam Rlam 0.5 टेबलेट जिसकी कीमत 45,000 रूपये आंकी जा रही है जब्त की गई है। आरोपी युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। आरोपी युवती कांक्षा खण्डेलवाल के खिलाफ धारा 8,22 (ग) 27 (क) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, दुर्ग SSP रामगोपाल गर्ग (IPS) के निर्देशन में अभिषेक झा (रापुसे) अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग एवं मणीशंकर चन्द्रा (रा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, के मार्गदर्शन में एवं आंकाक्षा पांडे प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक दुर्ग, विजय यादव थाना प्रभारी मोहन नगर दुर्ग के नेतृत्व मादक पदार्थों की अवैध कारोबार तस्करी व बिक्री करने वालो के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22.12.2023 को मुखबिर से सूचना मिला कि शंकर नगर दुर्ग निवासी महिला आकांक्षा खण्डेलवाल जो राजेन्द्र साहू के खाली प्लाट शंकर नगर दुर्ग में नशीली टेबलेट रखकर बिक्री कर रहीं है।

मुखबीर सूचना को तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर प्राप्त दिशा निर्देशन में टीम गठीत किया गया। टीम मुखबीर के बताये हुए स्थान के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर मुखबिर के बताये हुलिया के एक महिला को राजेन्द्र साहू के खाली प्लाट शंकर नगर दुर्ग मिली जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगी जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम व पता पूछने पर अपना नाम आकांक्षा खण्डेलवाल पिता गोपाल खण्डेलवाल उम्र 31 साल निवासी शंकर नगर नाला के पास दुर्ग, थाना मोहन नगर जिला दुर्ग का रहने वाली बताई। नशीली दवाई रखकर बिक्री करने के संबंध में पूछताछ करने पर अनाकानी करने लगी गवाहों के समक्ष आरोपिया की तलाशी लेने पर आरोपिया के पास रखे एक सफेद रंग के थैला के अंदर रखे 08 डिब्बा में कुल 4,800 नग Alprazolam Rlam 0.5 tablets कीमती करीबन 45,000 रूपये का मिला।

पुलिस विधिवत कार्यवाही करते हुए गवाहों के समक्ष जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 8,22 (ग) 27 (क) नारकोटिक्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 520/2023 धारा 8,22 (ग) 27 (क) नारकोटिक्स एक्ट पंजीबद्ध कर गिरफ्तार आरोपिया को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक विजय यादव, उप निरीक्षक प्रीति जायसवाल, उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक अजय विश्वकर्मा, जावेद खान, महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता, आरक्षक सचिन सिंह, अभिषेक यादव, नासिर बक्स, गौर सिह, वेदराम बंदे एवं कमलेश यादव की विशेष भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...