छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़: नक्सली कमांडर की मौजूदगी की मिली थी जनकारी…. सर्चिंग जारी, फायरिंग में कुछ नक्सलियों को गोली लगने की खबर

सुकमा, दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से सुरक्षा बालों की नक्सलियों के साथ मुठबेड़ हुई है। सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में करीब 3 से 4 नक्सलियों को गोली लगने की जानकारी मिल रही है। मौके पर खून के निशान भी मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, नक्सली कमांडर जगदीश की मौजूदगी की सूचना पर सुकमा और दंतेवाड़ा पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया था। ककाड़ी, नहाड़ी और गोगुंडा की पहाड़ी पर ये मुठभेड़ हुई है।

मिली जानकरी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि दरभा डिवीजन का मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर जगदीश अपनी टीम के साथ सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर मौजूद है। मुखबिर की इसी सूचना के बाद सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया। DRG और CRPF के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था।

पुलिस ने जब नक्सलियों के ठिकाने को घेर लिया। जिसके बाद गोलीबारी शुरू हुई। दोनों तरफ से जबरदस्त हुई। करीब आधे घंटे तक हुई फायरिंग में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। फायरिंग रुकने के बाद अब जवान सर्चिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, मौके से कई जगह खून के दाग मिले हैं। पुलिस अनुमान लगा रही है कि, इस मुठभेड़ में करीब 3 से 4 नक्सलियों को गोली लगी है। जब जवान लौटेंगे तब और जानकारी मिलेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...