माइलस्टोन एकेडमी भिलाई के एनुअल फंक्शन में बच्चों ने मचाया धूम: रंगारंग कार्यक्रम के साथ जीता सभी का दिल, IIT भिलाई के डायरेक्टर प्रोफेसर राजीव प्रकाश थे चीफ गेस्ट; देखिये VIDEO

भिलाई। माइलस्टोन एकेडमी भिलाई में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम जूनियर विंग कोहका में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आई.आई.टी. भिलाई के डायरेक्टर प्रोफेसर राजीव प्रकाश थे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन के द्वारा सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर शुभकामनाएं दी। वार्षिक उत्सव का विषय बहुत ही जोशपूर्ण एवं प्रेरणादाई था। जिसने हम सभी को चंद्रयान की यात्रा को जीने, देखने और महसूस करने का अवसर प्रदान किया।

VIDEO में देखिये झलकियां :-

वार्षिक उत्सव के जरिए पूरे माइलस्टोन परिवार ने पूरे चंद्रयान टीम का आभार व्यक्त करने के साथ-साथ उन्हें शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम में भाग लेना और उसे पूरी लगन के साथ पूरा करना यह कार्य विद्यार्थियों एवं पूरे माइलस्टोन परिवार के द्वारा बड़े ही जोश के साथ किया गया। जहां एक ओर वार्षिक उत्सव की पटकथा, गाने, नृत्य, प्राॅप पर ध्यान दिया गया वही दूसरी ओर वेशभूषा पर भी काफी कार्य किया गया।

विद्यार्थियों की लगन अपने नृत्य प्रदर्शन को सबसे बेहतर करने की ललक और मिलकर पूरे वार्षिक उत्सव को सफल बनाने का प्रयास काफी सराहनीय था। वार्षिक उत्सव के आयोजन के दिन बच्चों की रंग -बिरंगी वेशभूषा, मंच पर की गई लाइटिंग, साज -सज्जा दिल को लुभा लेने वाली थी। विद्यार्थियों का बड़े ही समायोजित तरीके से अपने-अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति देना प्रशंसनीय था।

दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शक जो अपने-अपने बच्चों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे थे, उनके उत्साह का तो क्या कहना इतना जोश कार्यक्रम को देखकर उसे महसूस करके उनके आँखों की खुशी बच्चों की मेहनत को साफ स्पष्ट कर रही थी। कार्यक्रम की सफलता पर शाला की डायरेक्टर डॉ ममता शुक्ला एवं एकेडमिक डायरेक्टर शुभम शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों के साथ उनके पालकों एवं पूरे माइलस्टोन परिवार को शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...