दुर्ग पुलिस ने पशु तस्कर को किया गिरफ्तार: कई महीनों से था फरार… दुर्ग पुलिस ने रेड मारकर 40 से ज्यादा मवेशियों का किया था रेस्क्यू

दुर्ग। दुर्ग पुलिस को फरार पशु तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उतई थाना में 23 मई 2024 को कैलाश बाई उम्र 45 वर्ष निवासी डुमरडीह थाना उतई ने 10 मई 2024 को अपने 10 नग भैंस, 6 नग पड़िया तथा 2 नग पड़वा कुल 18 नग मवेशियों की चोरी होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। थाना उतई में IPC की धारा 379 के तहत दर्ज कर जांच में लिया गया। पुलिस को 10 सितंबर 2024 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना पाटन क्षेत्र के ग्राम फुण्डा में संजय गिरी के फार्म हाउस में बड़ी संख्या में पशुओं (भैंस) को ट्रक में लोड कर कत्लखाने तस्करी किया जा रहा है, इस सूचना पर थाना पाटन पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर 43 नग भैंस, भैंसा, पड़वा को वाहन से रेस्क्यू किया। इसके साथ ही वाहन चालक इस्तगार अहमद को रंगे हाथों पकड़ा गया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि, उक्त जप्तशुदा पशुओं में थाना उतई क्षेत्रांतर्गत ग्राम डुमरडीह से चोरी हुए मवेशी भी शामिल है, तथा मवेशियों की चोरी एवं तस्करी में संजय गिरी गोस्वामी निवासी बाबापारा उतई तथा उसका भाई छन्नु गिरी गोस्वामी एवं अन्य आरोपी शामिल है। जिसमें से पूर्व में संजय गिरी गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेजा गया था। आरोपी छन्नु गिरी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने 37 वर्षीय छन्नु गिरी गोस्वामी निवासी बाबापारा उतई, दुर्ग (छग) को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

मामले की गंभीरता को देखते पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर एवं SDOP पाटन हरीश पाटिल के द्वारा पशु तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया तथा शेष फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा 10,000 रू नगद राशि के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी। इसी कड़ी में 28 दिसंबर 2024 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मामले का ईनामी फरार पशु तस्कर छन्नु गिरी गोस्वामी अपने निवास स्थान पर छिपा हुआ है। सूचना पर थाना उतई एवं पाटन की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी छन्नु गिरी गोस्वामी पिता सागवत गिरी उम्र 37 वर्ष निवासी बाबापारा उतई को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से कड़ाई से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक विपिन रंगारी, थाना प्रभारी पाटन अनिल कुमार साहू, उप निर0 जलालुद्दीन कुरैशी (थाना पाटन), थाना उतई से सउनि नेमन सिंह साहू, आरक्षक मनोज सिन्हा, दुष्यंत लहरे, भुपेन्द्र साहू, छगन लाल एवं झुमुक लाल यादव (थाना पाटन) की सराहनीय भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला प्रोजेक्ट : मुआवजा प्रकरण बनाने में गड़बड़ी, तत्कालीन...

बिलासपुर। भारतमाला परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण में गड़बड़ी सामने आई है। बिलासपुर के ग्राम ढेका में अधिग्रहित भूमि के मुआवजा प्रकरण में फर्जी...

तेंदूपत्ता बोनस घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, EOW ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित तेंदूपत्ता बोनस घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया...

कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन...

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष जगत में नया इतिहास रचते हुए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर सफलतापूर्वक कदम...

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम...

रायपुर। देश के सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में से एक बस्तर अंचल में विकास की गाड़ी अब तेजी पकड़ रही है। कोठागुडेम (तेलंगाना) से किरंदुल...