दुर्ग। दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र के ग्राम बठेना में 27 बकरियों की चोरी करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी रामनाथ चक्रधारी ने थाना पाटन में 5 अक्टूबर 2024 की रात 12 से 2 बजे के बीच चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन में एक टीम बनाई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना, तकनीकी विश्लेषण और त्रिनयन एप की मदद से आरोपियों की पहचान की।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-
- अरुण कुमार धृतलहरे (31 वर्ष)
- भगवन दास जोशी उर्फ़ खरगोश (32 वर्ष)
- ओम प्रकाश वर्मा उर्फ़ मूलचंद (34 वर्ष)
- इमरान कुरैशी (40 वर्ष)
- अशफाक अली उर्फ़ भाखडू (40 वर्ष)
- सलमान कुरैशी (32 वर्ष)
पुलिस ने आरोपियों से 12 बकरियां, घटना में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो गाड़ी और मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत 7 लाख 41 हजार रुपये है। बाकी बकरियों की तलाश जारी है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।