रिसाली में दुर्ग पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव समेत पूरी टीम सम्मानित; जानिए किस सराहनीय कार्य के लिए किया गया सम्मान… SP संग सेल्फी लेने लगी भीड़

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने हाल ही में चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से कई खींची हुई जेवरात बरामद की गई है। जिसे पुलिस ने उनके हकदारों को लौटा दिया है। चेन स्नैचिंग के ज्यादातर मामले रिसाली में हुए थे। रिसाली नगर निगम के MIC मेंबर अनूप डे ने दुर्ग पुलिस का सम्मान समारोह का आयोजन करवाया।

सम्मान समरोह में दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव (IPS), CSP प्रभात कुमार (IPS), CSP निखिल राखेचा (IPS), CSP वैभव बंकर (IPS), ASP संजय ध्रुव सहित कई ASP, निरीक्षक और आरक्षक का सम्मान किया गया। इस आयोजन में कांग्रेस प्रदेश महासचिव जीतेन्द्र साहू, रिसाली नगर निगम की महापौर शशि सिन्हा ने भी शिरकत किया।

इसके साथ सभी MIC मेंबर एवं पार्षद के साथ आम नागरिकों की भारी संख्या में उपस्तिथि थे। MIC मेंबर चंद्रभान ठाकुर, गोविंद चतुर्वेदी, ईश्वरी साहू, पार्षद विनय नेताम, वार्ड अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, शरद साहू, नितेश साहू, दीपांकर साहू, शुकबीर सिंह, राम भास्कर, हितेश पटेल, रितेश सिंह, पंकज मेश्राम, दीपक, वार्डवासी प्रवंजाय चतुर्वेदी, सजीव सुधाकर, कुट्टू सिंह, मिश्रा, फिल्ल्प, अलका श्रीवास्तव, संध्या मंडलोई, मिथलेश खरे अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...

नक्सल के साए से विकास की रोशनी तक पहुंचा...

सुकमा। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में अब विकास की तस्वीर नजर आने लगी है।...

महानदी विवाद पर CM साय का बड़ा बयान :...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में...