युवाओं के खून में जहर घोलने वाले गिरफ्तार: नशीली टेबलेट बेचने वाली महिला समेत 4 को दुर्ग पुलिस ने दबोचा… ASP का खुलासा, SI गुरुविंदर की टीम ने पकड़ा

भिलाई। दुर्ग -भिलाई में लगातार बढ़ते अवैध नशे को देखते हुए दुर्ग पुलिस SSP विजय अग्रवाल के निर्देश पर “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान चला रही है। दुर्ग पुलिस के इस अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर एक मामले का खुलासा किया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। ये चारों नशीली टेबलेट बेचने का अवैध धंधा चला रहे थे। आरोपियों से 300 से ज्यादा पीस नशिली कैप्सूल टेबलेट और बिक्री के कुछ अमाउंट जब्त किया गया है। घटना में घटना में इस्तेमाल किए गए 3 मोबाइल और स्कूटी को भी पुलिस ने जब्त किया है।

दुर्ग पुलिस ने बताया कि, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान एक युद्ध नशे के विरूद्ध के तहत एक संयुक्त टीम गठित कर अवैध रूप नशिली कैप्सूल एवं टेबलेट को नव जवानों के खून में जहर भरने के लिए बिक्री करने वालो के सूचना मिलने पर लूक एण्ड साईन फैमिली सेलून के पास कातुलबोर्ड भिलाई के पास मुखबिर द्वारा बताए हुलियानुसार व्यक्तियों की पहचान कर घेरा बंदी करते हुए आरोपी (1) संतोष चंद्राकर पिता भुरवा चंद्राकर उम्र 43 साल सा. सिन्धी धर्मषाला के पीछे वार्ड नं. 24 सिन्धी कालोनी दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.) (2) सोमनाथ पाण्डेय पिता स्व. अयोध्या पाण्डेय उम्र 24 साल सा. रजत होम के सामने वार्ड नं. 59 हरि नगर दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.) (3) लिंगराज उर्फ सोनू यादव पिता हेमराज यादव उम्र 23 साल सा. रजत होम के सामने वार्ड नं. 59 हरि नगर दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.) (4) मनीषा मखीजा पति अमित मखीजा उम्र 38 साल सा. शनि मंदिर के सामने वार्ड नं. 10 शंकर नगर दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.) को पूछताछ किए जाने पर आरोपिया मनीषा माखीजा के एकाउंट में रकम ट्रांसफर करना बताए।

आरोपियों को पकड़कर तलाशी लिए जाने पर आरोपियों के कब्जे से 01. एक एक्टीवा ग्रे कलर क्रमांक सीजी 07 बी.आर. 6209 किमती 40,000/- रूपये 02. स्पा-ट्रेनकन प्लस नषीली प्रतिबंधित कैप्सूल कुल 35 स्ट्रीप में 274 नग कैप्सूल रेपर किमती 4,600/- रूपये 03. 03 स्ट्रीप नषीली अल्प्राजोलम टेबलेट कुल 45 नग किमती 450/- रूपये 04. बिक्री से प्राप्त नगदी रकम 700/- रूपये 05. 03 नग विभिन्न कम्पनी के मोबाईल किमती 30,000/- रूपये को जप्त कर किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध 22(ख),27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया जा रहा है जन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाता है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद सिंह, एसीसीयू सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, आरक्षक 1464,887,1133,629,521 का कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शोक समाचार: BSP के पूर्व अधिकारी अरुण कुमार दुबे...

भिलाई। बीएसपी. के भू. पु. अधिकारी पंडित अरुण कुमार दुबे का निधन 2 जून 2025 को हो गया, उनकी अंतिम यात्रा 3 जून 2025...

युक्तियुक्तकरण के चक्कर में नप गए BEO साहब… दुर्ग...

दुर्ग। दुर्ग संभाग के आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने कलेक्टर दुर्ग के प्रतिवेदन के आधार पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग गोविंद साव को शिक्षकों के...

CG में भीषण हादसा : ट्रैक्टर और बाइक में...

महासमुंद। बीती रात ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन की मौत हो गई। मृतकों मे दो सगे भाई और एक मित्र...

युक्तियुक्तकरण में शासन को मिली बड़ी सफलता: 6 जिलों...

रायपुर। राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार राज्य के 6 जिलों के अतिशेष 1498 सहायक शिक्षकों, प्रधान पाठकों और व्याख़्याताओं की काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण...

ट्रेंडिंग