दुर्ग पुलिस ने लूटपाट और मारपीट के फरार आरोपी को रायगढ़ से दबोचा: गाली-गलौज कर रॉड से आरोपियों ने की थी मारपीट… मोबाइल-पर्स लूट कर हो गए थे फरार, 2 पहले से अरेस्ट

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने मारपीट और लूट के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। दुर्ग पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड व व लूटा हुआ ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त किया। आपको बता दें दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र का ये मामला था। पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया निकहत परवीन, पति अरबाज पाकजादे उम्र 32 साल निवासी वार्ड 41 केलाबाडी दुर्ग द्वारा दिनांक 01.09.2023 को हरनाबांधा मुक्तिधाम दुर्ग मे प्रार्थिया के भाई नईम खान को शाहरूख खान, राहुल लारोकर एवं बाबा राजपूत उर्फ कोढ़ी के द्वारा अश्लील गंदी-गंदी गाली-गुफ्तार कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर चोट पहुंचाकर पर्स एवं मोबाईल को लूट कर भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 518/2023 धारा 294, 506, 394 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दुर्ग निरीक्षक महेश ध्रुव व स्टाफ के घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। विवेचना के दौरान दो आरोपी राहुल लारोकर और बाबा राजपूत उर्फ कोढ़ी को दिनांक 05.09.2023 को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से लोहे का रॉड व नगदी रकम जब्त कर आरोपियों को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय दुर्ग पेश किया गया।

1 आरोपी शाहरुख घटना दिनांक के बाद से फरार हो गया था जिसकी तलाश कोतवाली पुलिस के द्वारा राजनादगांव, बालोद, रायपुर, कबीरधाम में की जा रही थी। दिनांक 24.11.2023 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन/निर्देशन में, एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणीशंकर चन्द्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दुर्ग निरीक्षक महेश ध्रुव के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी पतासाजी हेतु टीम को जिला रायगढ़ रवाना किया गया।

आरोपी शाहरूख खान पिता माजिद खान उम्र 28 साल निवासी गंजपारा दुर्ग को पूंजी पथरा जिला रायगढ़ से गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर पीड़ित का ड्राईविंग लायसेंस एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड जप्त कर जब तक किया गया है तथा लूट गए पैसे को खाना पीना में खर्च होना बताया है आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय दुर्ग पेशकिया गया। उक्त कार्यवाही में उनि राधेलाल वर्मा, आरक्षक अलाउद्दीन शेख, आरक्षक लव पाण्डेय, एवं विनोद सिंह का भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...