महादेव आईडी पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई; क्रिकेट का आनलाइन सट्टा का चल रहा है कारोबार…दुर्ग पुलिस ने ऑपरेशन हंटर चलाकर की कार्रवाई, विदेश जाने वालों की तस्वीर जारी, लुकआउट नोटिस में इनकी तस्वीर…

भिलाई। जिले में आईपीएल सट्टा के अवैध कारोबार करने वाले आठ सटोरिया को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा है। इसमें बड़ी बात यह है कि पकडे गए आरोपी महादेव आईडी 9 के नाम पर अपना कारोबार कर रहे थे। शहर एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि छावनी पुलिस को मुखबिर ने सूचना मिलने के बाद टीम युग निर्माण सतनाम भवन में रेड पर पहुंचकर दबिश दिया।

जहां से पुलिस ने आरोपी शारदा पारा मुरकट्टा स्कुल के पास छावनी निवासी राहुल मुडगरे उर्फ अमन , संतोषी पारा मिलन चौक केम्प 2 जयशंकर प्रसाद , ई डब्लू एस 671 थाना वैशाली नगर सागर सिंह , घासीदास नगर जामुल विकास सिंह उर्फ बाबू , एसीसी चौक के सामने राजीव नगर थाना जामुल सन्नी चौधरी , कैलाश नगर लोहिया रोड महावीर रोड मार्ग मकान नं 18 एन सुनील , बाबादीप नगर दुर्गा मंदिर के पास थाना वैशाली नगर सौरभ शुक्ला, रूआबांधा भिलाई थाना भिलाई नगर अनिल सिंह उर्फ झुमरू को पकड़ा गया।

उक्त आरोपियों ने अपने इंस्टाग्राम , व्हाटस एप्प टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का कारोबार चला रहे थे। जिसमें उनके द्वारा आईडी पासवर्ड प्रदाय कर ऑनलाईन पेमेंट का अदान प्रदान किया जाता था। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 54 हजार 730 रूपये 8 मोबाइल फोन कीमती 1 लाख 70 हजार 700 रूपये , एटीएम कार्ड 5 नग सट्टा पट्टी, बरामद हुआ है।

उक्त सामानों की कीमत कुल 2 लाख 25 हजार 430 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों को जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी छावनी विशाल सोन , उनि नरेश सार्वा , प्रआर जसपाल सिंह , आरक्षक जीत नारायण यादव , अमित सिंह , त्रिलोक भाटी , धर्मेन्द्र सिंह का अह्म योगदान रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...