दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन ईगल… छावनी थाना क्षेत्र में एक हफ्ते के अंदर 19 स्थायी वारंटी को पकड़ कर न्यायालय में पुलिस ने किया पेश

भिलाई। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा कई वर्षो से पेंडिंग स्थायी वारंट का तामीली हेतु आपरेशन ईगल अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन सिंह राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में छावनी पुलिस के द्वारा सप्ताह भर के भीतर क्षेत्र मे 19 स्थायी वारंट की तामीली कर न्यायालय दुर्ग मे पेश किया गया। जिसमे प्र.आर. जसपाल सिंह, आनंद तिवारी, राम नारायण यदु, विजय शुक्ला, आरक्षक सुनील वर्मा, आकाश तिवारी, त्रिलोक भाटी, संजय सोनी, सुरेन्द्र सिंह, जीत नारायण , चालाक आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला प्रोजेक्ट : मुआवजा प्रकरण बनाने में गड़बड़ी, तत्कालीन...

बिलासपुर। भारतमाला परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण में गड़बड़ी सामने आई है। बिलासपुर के ग्राम ढेका में अधिग्रहित भूमि के मुआवजा प्रकरण में फर्जी...

तेंदूपत्ता बोनस घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, EOW ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित तेंदूपत्ता बोनस घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया...

कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन...

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष जगत में नया इतिहास रचते हुए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर सफलतापूर्वक कदम...

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम...

रायपुर। देश के सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में से एक बस्तर अंचल में विकास की गाड़ी अब तेजी पकड़ रही है। कोठागुडेम (तेलंगाना) से किरंदुल...