ब्रेकिंग: महादेव सट्टा ID पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा; सौरभ समेत दो गुर्गों को पुलिस ने किया अरेस्ट

भिलाई। ऑनलाइन महादेव सट्टा एप चलाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियो के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। एएसपी संजय कुमार ध्रुव ने बताया कि एंटी क्राईम सायबर युनिट व सुपेला, चौकी स्मृति नगर की संयुक्त टीम ने महादेव एप के संचालन में संलिप्त नेहरू नगर निवासी सौरभ जायसवाल और खुर्सीपार  कृष्णा जायसवाल को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपियो ने पूछताछ में पुलिस को गुमराह करते रहें थे। लेकिन तकनीकी रूप से जानकारी एकत्र करने पर स्वीकार किया की  ऐप के माध्यम से ऑन लाईन सट्टे का संचालन बड़े स्तर पर किया करते है। इनका ठिकाना अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दुबई ( यू.ए.ई. ), भारत में पूणे , विशाखापट्टनम , बैंगलोर , हैदराबाद , चेन्नई , मुम्बई में ब्रांच है।

ब्रांच द्वारा वेब साईट के माध्यम से आम लोगों को ऑन लाईन सट्टा खेलने आई .डी . उपलब्ध कराया जाता था। ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए देश के विभिन्न राज्यों में बैंक खाता खुलवा कर इस कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। आरोपियो से करोड़ों रूपयों का अवैधानिक लेने – देन किया जा रहा है। महादेव ऐप का विस्तार किये जाने के लिए विदेशों में रेव पार्टी आयोजित किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राहुल गांधी और भूपेश बघेल पर CM साय का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर दौरे के बाद रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं। एयरपोर्ट पर मीडिया से...

जगदलपुर में महिला गैंग की शातिर चोरी का खुलासा...

जगदलपुर। शहर के पैलेस रोड स्थित मोती ज्वेलर्स में हुई करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये के सोने के जेवरात की उठाईगिरी के मामले...

दिवाली की मस्ती बनी मुसीबत : रेलवे ट्रैक पर...

पेंड्रा। त्योहार के उत्साह में की गई एक युवक की खतरनाक हरकत अब उसके लिए मुसीबत बन गई है। दिवाली की रात रेलवे ट्रैक...

सूरजपुर में कबरा हाथी का कहर : छह महीने...

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में ‘कबरा कान’ नाम से पहचाने जाने वाले हाथी के हमले लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं। ताजा घटना...