दुर्ग ग्रामीण भाजपा प्रत्याशी ने नगर पंचायत उतई और घुघसीडीह डुमरडीह के गावों मे किया जनसंपर्क; ललित चंद्राकर ने कहा- कांग्रेस ने विकास के नाम पर किया भ्रष्टाचार

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर का प्रचार जारी है। विधानसभा क्षेत्र के उतई मंडल क्षेत्र में ललित चन्द्राकर ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर, आम लोगों से मुलाकात की व घर-घर जाकर कमल फूल में बटन दबाकर भाजपा को जीताने के लिए बड़े बुजुर्गो महिलाओं व युवा मतदाताओं से आशिर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी को जनता का जन समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है।

भाजपा प्रत्याशी ललित चन्द्राकर ने कहा कि, कांग्रेस ने पाँच साल की शासन काल में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर केवल भ्रष्ट्राचार किया है। उनके कृत्यों को यहाँ की जनता जान चुकी है, अब और बर्दास्त नहीं करेगी। उन्होने कहा कि सच्चे जन सेवक बनकर आपका सुख-दुख में सहभागी रहूंगा व विकास के प्रति जागरूक होकर काम करूंगा।

भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकार ने उतई मण्डल के घुघसडीह, डुमरडीह, उतई मिनिमाता चौक, उतई बाजार चौक, उतई गांधी चौक, उतई इंदिरा नगर, उतई बाबा पारा, मंडल क्षेत्र में सघन जन संपर्क कर जानता से आशिर्वाद लिया। जनसंपर्क यात्रा मे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास,अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, जिला मंत्री रोहित साहू,उतई मंडल महामंत्री सोनू राजपूत, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण यदु, महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतला ठाकुर, थानुराम साहू,सतीश चंद्राकर,लक्ष्मी नारायण साहू, चंदू देवांगन, डीलेश साहू, करण सेन,प्रवीण यदु,रूपेश पारख,रामखिलावन साहू, सोनू साहू, भीमसेन सिन्हा, तेजराम साहू, हीरा वर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, गिरीश शर्मा, शशी वर्मा,माधव साहू, दानेशवरी देशमुख, घनश्याम चंद्राकर, शेखर, केशव महिपाल, दिनेश देशलहरे,वर्मा, विमला कावडे, रेखा वर्मा,राजकुमार यादव, तारेंद्र पटेल, नरेन्द्र साहू, मानसिंह भारती,साहित क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...