खुर्सीपार में दुर्ग का पहला Digital Library: युद्धस्तर पर हो रहा निर्माण कार्य… MLA देवेंद्र यादव की पहल पर 48 लाख की लागत से बन कर तैयार होगा डिजिटल लाइब्रेरी; E-Book से लेकर WiFi तक की होगी सुविधा… पढ़िए

भिलाई। भिलाई के खुर्सीपार में दुर्ग जिले का पहला डिजिटल लाइब्रेरीमें बनाया जा रहा है। इसका निर्माण खुर्सीपार के श्रीराम चौक के पास हो रहा है। इसकी लगत करीब 48 लाख है। इस डिजिटल लाइब्रेरी से युवाओं और पुस्तक प्रेमियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। जो विद्यार्थी आईएएस से लेकर रेलवे, बैंक, एसएससी आदि परीक्षा की तैयारी कर रहे है। ऐसे युवाओं को अपने लक्ष्य की तैयारी करने में यह लाइब्रेरी पूरी तरह से लाभदायक साबित होगा।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहले से इस डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। जिसका 50 प्रतिशत काम भी पूरा हो चुका है। तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शहर के विकास के साथ ही शिक्षा और खेल जगत में भी विकास की नई नई गाथाएं लिख रहे हैं।

शहर के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए सभी जरूरी सुविधाए उपलब्ध कराई जा रही है। सड़क, नाली, पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं के साथ ही युवाओं और बच्चों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रख कर विधायक देवेंद्र यादव ने शहर में एक भव्य और सर्व सुविधा युक्त डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की योजना बनाई है।

जिसके तहत काम भी तेजी से चल रहा है। इस लाइब्रेरी में लाखों ई बुक्स रहेगी। सीजीपीएससी, यूपीएससी जैसे बड़े एग्जाम से लेकर बैंक, रेलवे, पटवारी, पुलिस आदि विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी में जरूरी किताबें भी युवाओं को यहां बड़ी आसानी से मिल जाएगी।

इसके अलावा कोर्स से संबंधित किताबें भी होंगे। ताकि युवाओं, छात्र-छात्राअों को जरूरी सभी प्रकार की किताबें यहां उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा यहां अन्य सभी प्रकार की किताबें भी यहां होगी। डिजिटल लाइब्रेरी के साथ ही यहां सामान्य लाइब्रेरी भी होगी।

दो फ्लोर का होगा डिजिटल लाइब्रेरी
लाइब्रेरी के भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अबतक करीब 50 प्रतिशत निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। भवन दो मंजिला होगा। भवन भी सर्व सुविधा युक्त होगा। भवन पूरी तरह से एयर कंडिशनर रहेगा। बाहर के गाड़ी मोटर की आवाज अंदर ना जाए और बच्चे अंदर लाइब्रेरी में बैठ कर शांत माहौल में बैठ कर आराम से पढ़ाई कर सकें। इसकी भी पूरी सुविधाएं होगी। जल्द ही भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद यहां अन्य सुविधाएं को लेकर काम शुरू किया जाएगा।

WiFi की भी सुविधा मिलेगी
डिजिटल लाइब्रेरी में सभी प्रकार की सुविधाएं है। जैसे वर्तमान समय में सबसे जरूरी वाईफाई की भी सुविधाएं होगी। ताकि बच्चे आसारी से ई बुक्स पढ सकें। इसके अलावा यहां प्रिंटर आदि की भी सुविधाएं होगी। ताकि विद्यार्थी चाहे तो जरूरी कोर्स की पुस्तक आदि प्रिंट कर सकें। इस लाइब्रेरी से 10 लाख से अधिक ई बुक्स होंगे।

शिक्षा में ना आए बांधा इसलिए बना रहे लाइब्रेरी: MLA
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि, लाइफ में पढ़ाई बहुत जरूरी है। किताबें सबसे अच्छे मित्र होते है और हमें हर लाइफ में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है। हमारी जिम्मेदारी है कि हमारे शहर के बच्चे पढ़ लिख कर तरक्की करें। देश और दुनिया में हमारे शहर और प्रदेश का नाम रौशन करें। उनकी शिक्षा में कोई कमी ना हो, पढ़ाई अच्छे से कर सकें। सभी तरह की पुस्तकें बड़ी आसानी से पढ़ने के लिए मिल सकें। इसी उद्देश्य से डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण करवाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...