नवरात्री में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नई दिल्ली के सरकारी आवास में किया गृहप्रवेश… केंद्रीय राज्य मंत्री, डिप्टी CM और छत्तीसगढ़ के कई सांसद रहे मौजूद

नई दिल्ली। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नवरात्रि के पावन अवसर पर नई दिल्ली स्थित अपने शासकीय आवास में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद गृह प्रवेश किया। गृह प्रवेश समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय, दुर्ग सांसद विजय बघेल, चिंतामणि महाराज, राधेश्याम राठिया, कमलेश जांगड़े, रूपकुमारी चौधरी, महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग सहित अनेक वरिष्ठ नेता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि नवरात्रि के पवित्र दिनों में गृह प्रवेश का अवसर मिला। उन्होंने माँ दुर्गा से देश, प्रदेश और जनता के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि यह नया निवास जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेगा और उनके लिए हमेशा खुला रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...