दुर्ग मे स्कूली बच्चों से भरा ई-रिक्शा पलटा: 9 बच्चे हुए घायल… जिला हॉस्पिटल मे चल रहा इलाज

दुर्ग। अंडा थाना क्षेत्र के तिरगा-खुर्सीपर गांव के बीच मंगलवार सुबह स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों से भरी एक ई-रिक्शा पलट जाने से रिक्शे में सवार नौ बच्चों को चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए दुर्ग जिला, चिकित्सालय में लाया गया है। कुछ बच्चों को गंभीर चोट एवं कुछ को मामूली खरोचे आई है, जिनका उपचार किया जा रहा है। मामला आज सुबह का है।

जो बच्चे घायल हुए है उनमे हर्षित बेलचंदन (13 साल) निवासी तिरगा, कुमारी निधि देशमुख (11 साल) निवासी तिरगा, कु. गुंजन दिल्लीवार (11 साल) निवासी तिरगा, कुं. देवसी बेलचंदन (10 साल) निवासी झोला, कु. अदिति साहू (06 साल) निवासी झोला, भावेश बेलचंदन (09 साल) निवासी तिरगा, तुषार देशमुख (10 साल) निवासी तिरगा, वरुण बेलचंदन (09 साल) निवासी तिरगा और विपुल बेलचंदन (06 साल) निवासी झोला को चोट आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...