CG में रेल कर्मचारी ने छात्रा से किया रेप: नोट्स देने के बहाने बुलाकर बनाता था अपने हवस का शिकार… 6 साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध; अब जाकर केस दर्ज

बिलासपुर। न्यायधानी में युवती से रेप का मामला सामने आया है। रेल कर्मी छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था. नोट्स बनाने के बहाने छात्रा को घर में बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला विस्तार से बताते है ? बिलासपुर में एक रेलकर्मी के द्वारा स्कूली छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर करीब छह साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा। छात्रा की जब शादी हो गई, तब भी उसने पीछा नहीं छोड़ा और धमकाकर सुनियोजित तरीके से उसे अकेले मिलने के लिए बुलाया। फिर उसके कपड़े उतरवा कर उसके पति को वीडियो कॉल कर दिया, जिसके बाद उसके पति ने छोड़ दिया। विवाहिता युवती केस दर्ज कराने के लिए साल भर भटकती रही। इस दौरान दो टीआई बदल गए। लेकिन, उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। अब पुलिस ने मामले में रेप का केस दर्ज कर लिया है। पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

22 वर्षीय युवती तोरवा क्षेत्र में रहती है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि जब वह 14 साल की थी और स्कूल में पढ़ती थी, तब सफेद खदान निवासी रेलवे कर्मचारी अनुराग शेखर सिन्हा उसके घर आकर ट्यूशन पढ़ाता था। साल 2016 में उसने नोट्स बनाने के बहाने छात्रा को अपने घर बुलाया।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार युवती ने बताया कि जब वह नोट्स लेने ट्यूटशन टीचर रेलकर्मी के घर गई, तब वह अकेला था। इस दौरान उसे कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया, जिसके बाद उसने रेप किया और अपने मोबाइल में न्यूड वीडियो बना लिया था। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दैहिक शोषण करने लगा। यह सिलसिला करीब छह साल तक चलता रहा। उसने डर के कारण इस घटना की जानकारी घरवालों को नहीं दी।

पीड़िता ने आरोप लगाया है वह बालिग हुई तब उनके माता पिता ने सामाजिक रीति रिवाज के साथ समाज के युवक से शादी करा दी। शादी के बाद भी वह पीछा नहीं छोड़ा और धमका कर उसके साथ संबंध बनाते रहा। उसके मना करने पर युवती को धमकाते रहा। शादी के एक साल बाद अनुराग ने युवती को अकेले मिलने के लिए बुलाया। फिर उसके कपड़े उतरवा कर उसके पति को वीडियो कॉल कर दिया। साथ ही न्यूड वीडियो भी उसके पति को भेज दिया। जिसके बाद उसके पति ने उसे छोड़ दिया और वह मायके में आकर रहने लगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...