छत्तीसगढ़ में महसूस हुए भूकंप के झटके… रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई तीव्रता… लोगों को लगा माइनिंग में धमाका हुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सोमवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह 8.10 बजे अंबिकापुर से 79 किलोमीटर दूर बैकुंठपुर के करीब भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र बैकुंठपुर से उत्तर-पश्चिम में 16 किलोमीटर की दूरी पर था। रिएक्टर स्केल पर इसकी क्षमता 4.3 थी।

महज दो सेकेंड के लिए झटका महसूस हुआ। शुरुआत में लोग समझ ही नहीं पाए। हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर अभी नहीं है। चार माह पहले भी अंबिकापुर में झटके महसूस किए गए थे।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 8.10 बजे अंबिकापुर संभाग में बैकुंठपुर के छिंदडांड और सोनहत के कटगोरी इलाके में झटके महसूस किए गए। लोगों को लगा कि माइंस में ब्लास्ट के चलते झटका लगा है। हालांकि इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा। कुछ लोग जरूर घबरा कर घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, हल्के से उच्च तीव्रता श्रेणी का भूकंप था। इस श्रेणी के भूकंप से आंशिक क्षति का अंदेशा रहता है।

इससे पहले 16 मार्च को भी अंबिकापुर संभाग में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। तब रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता के भूकंप मापा गया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, अंबिकापुर से 138 किमी दूर दोपहर लगभग 3.9 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप का केंद्र 15 किलोमीटर की गहराई में था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...