छत्तीसगढ़ में DMF मामले में बीती रात ED की दबिश, न्यायधानी में जमीन कारोबारी चाचा-भतीजा को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में ED की दबिश जारी है। छत्तीसगढ़ की न्याधानी बिलासपुर में एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट की टीम ने बीती रात गौरव पथ के पास अयोध्या नगर से दवा और जमीन कारोबारी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों व्यापारियो को DMF में गड़बड़ी से संबंधित मामलों में पकड़ा गया है। आपको बता दे कि, महेश दुलानी और विक्की दुलानी बिलासपुर में चर्चित जमीन कारोबारी के रूप में भी जाने जाते हैं। इसके अलावा दुलानी परिवार का दवा कारोबार व्यापक स्तर पर प्रदेश में फैला हुआ है। महेश दुलानी का दवाई कारोबार कोरबा में भी चलता है। ईडी की टीम बीती रात अयोध्या नगर में दुलानी परिवार के ठिकाने पर दबिश दी। पूछताछ और जांच पड़ताल के बाद ED टीम महेश दुलानी के साथ विक्की दुलानी को अपने साथ रायपुर लेकर रात में ही चली गयी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...